जुंडला/करनाल 21 जुलाई, असंध के विधायक स०बख्शीश सिंह विर्क ने जुंडला, जाणी व कतलेहडी में करीब 66 लाख रूपये के विकास कार्यो का उद्घाटन करके ग्रामीणों को सुपुर्द किया और कहा कि मेरा उद्देश्य केवल असंध के लोगों की सेवा करना है और मैंने पिछले करीब 5 साल में बिना किसी भेदभाव के असंध के प्रत्येक गांव में लाखों रूपये के विकास कार्य करवाकर यह सेवा पूरी करने का प्रयास किया है तथा जो भी शेष विकास कार्य अधूरे है, उन्हें भी आने वाले समय में पूरा किया जाएगा।
विधायक ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव कतलेहड़ी में 8 लाख 55 हजार रूपये के विकास कार्यो का उद्घाटन किया, जुंडला गांव में 45 लाख रूपये व जाणी में 11 लाख 70 हजार रूपये के विकास कार्यो का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीणों से कहा कि मेरा उद्देश्य हल्के का विकास करना है। मुख्यमंत्री ने असंध विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो का पिटारा खोला है। असंध में जितने विकास कार्य हुए है, आज असंध विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलनी शुरू हो गई है और जो कार्य अभी शेष है, उसको भी आने वाले समय में पूरा किया जाएगा, इसके लिए आप सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि असंध में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, रोडवेज का सबडिपो तथा 11 फुट के बाईपास को 33 फु ट चौड़ा करके इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दिलवाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उन्हीं के प्रयास से असंध की नई अनाज मंडी को 38 एकड़ में बनाकर तैयार किया है। असंध में पार्को को विकसित किया गया और नये पार्क भी बनवाएं गए। शहर में सडक़ों पर डिवाईडर बनाने का कार्य जारी है। असंध के सरकारी अस्पताल का नया भवन बनाया गया। असंध विधानसभा क्षेत्र में आने वाली सभी सडक़ों को चौड़ा किया जा रहा है। विभिन्न गांवों में युवाओं के लिए खेल स्टेडियम व व्यायामशालाएं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, अब कोई भी भाई यह कहता हो कि असंध में विकास कार्य नहीं हुआ है तो वह असंध में आकर के देखे तो उसे असंध की तस्वीर बदली नजर आएगी।
इस अवसर पर जुंडला मंडल अध्यक्ष यादविन्द्र आहुजा, मेहर सिंह जुंडला, सुखवीर जाणी, कृष्ण कतलेहडी, सतपाल जैन, राजिन्द्र, पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह, पाला राम, देवेन्द्र शर्मा, खडक सिंह, शिव कुमार, देवेन्द्र सिंह, सुरेश नैन, राजेश जाणी, वेदपाल राणा, ओम प्रकाश नम्बरदार, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कादियान, मदन लाल भोला, बिल्ला वडैच, खेमचंद फौजी सहित तीनों गांवों के गणमान्य लोग मौजूद थे।
Post Now India Post Now India