Breaking News
Home / Uncategorized / महादेव सेवा समिति के कांवड़ शिविर में श्रद्धालुओं ने की सेवा

महादेव सेवा समिति के कांवड़ शिविर में श्रद्धालुओं ने की सेवा

कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई। महादेव सेवा समिति द्वारा राजेंद्रा नगर-ज्योतिनगर चौक मोड पर फ्लाईओवर ब्रिज के साथ लगाए गए कावड शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्त कांवड़ियों ने विश्राम किया। प्रधान ओमपाल बंसल और अरूण गौड़ ने बताया कि श्रावण माह के उपलक्ष्य में लगाए गए इस शिविर में रविवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल शर्मा, श्री शिरडी साईं सेवा संघ के प्रधान डॉ. विजय शर्मा, मुल्तान सभा के प्रधान प्रदीप झांब और भारतीय नौजवान सभा के अध्यक्ष व समाजसेवी अशोक शर्मा के प्रतिनिध‌ि राजेश बंसल, अश्वनी शांडिल्य और रमेश शर्मा ने शिव पूजन में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस शिविर में सिरसा, डबवाली, कालांवाली, श्रीगंगा नगर इत्यादि स्थानों पर जाने वाले कांवडिये पहुंचे। शिवभक्त कावड़ियों के लिए नाश्ता व दोनों समय के भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही दवाईयों एवं मेहंदी लगाने का इंतजाम भी किया गया है। रहने की व्यवस्था भी की गई है। जिसमें वाटर प्रूफ टेंट के साथ-साथ पंखे व कूलर भी लगाए गए हैं। सभी भक्त व सदस्य शिव आरती में शामिल हुए। सभी अतिथियों को आयोजकों ने स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस मौके पर समिति के कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में रामप्रताप सैनी, बलदेव बिल्ला, तिलकराज धमीजा, सतीश वालिया, राज अरोड़ा, यशपाल शर्मा, कैलाश बुल्लेशाह, हरीश कपूर, गुलशन ग्रोवर, राजकुमार सरदाना, आशीष सभ्रवाल, हेमंत भटनागर, सतपाल सैनी, हिमांशु, जगन्नाथ अत्री, ज्ञानचंद शर्मा, सुरेंद्र अत्री,राधारमण अत्री, रमेश सिंगला, गौरव कपूर और विशाल अत्री आदि शामिल रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *