करनाल 23 जुलाई: जिला रोजगार कार्यालय, करनाल द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के आयोजन का शुभारम्भ जिला रोजगार अधिकारी शमशेर सिंह द्वारा मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल में किया गया। उन्होंनेे बताया कि व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह 22 जुलाई 2019 से 26 जुलाई 2019 तक विभिन्न विद्यालयों एंव महाविद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य वक्ता डायरेक्टर फाइनेंस लिटरेसी करनाल एन.के. सिक्का और अनुदेशक बी.एम.सी.जे., आईटीआई करनाल के रामबिलास शर्मा द्वारा व्यवसायिक मार्गदर्शन किया गया, जिसमें ग्यारहवी तथा बारहवीं कक्षा के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहिंदर सिंह नरवाल द्वारा भी सहयोग किया गया।
Post Now India Post Now India