कुरुक्षेत्र 23 जुलाई: मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस की छात्राओं को जल सरंक्षण अभियान के तहत जल संचयन की शपथ दिलाई गई। कालेज परिसर में छात्राओं को संकल्प दिलाते हुए एनएसएस प्रभारी डा. श्रेष्ठïाा ने कहा कि जल का संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हम जितने जल का दोहण कर रहे है, उतना भूगर्भ में वापिस भेजना हमारा कर्तव्य है, इसका हम सबको ध्यान रखना होगा। इस मौके पर कार्यकारी प्राचार्य डा. मीनाक्षी ने भी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल को व्यर्थ न बहाना चाहिए। क्योंकि जल से ही हमारा जीवन सम्भव है अगर आज जल नहीं होगा तो हमारे जीवन में कल भी नहीं होगा। इस मौके पर डा. सतबीर, सुषमा शर्मा, डा. देवेन्द्र, डा. रमेश, डा. सतीश आदि उपस्थित थे।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India