Breaking News
Home / Uncategorized / सबको जागरुक होकर और अपना नैतिक कर्तव्य समझकर पानी की एक-एक बंूद को बचाना है

सबको जागरुक होकर और अपना नैतिक कर्तव्य समझकर पानी की एक-एक बंूद को बचाना है

पिहोवा 25 जुलाई: पिहोवा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत सबको जागरुक होकर और अपना नैतिक कर्तव्य समझकर पानी की एक-एक बंूद को बचाना है और बरसात के पानी से भूजल स्तर की सेहत को सुधारने का संकल्प भी लेना है। जल संकट से निपटने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा ताकि भावी पीढ़ी को हम पीने का पानी उपलब्ध करवा पाए।
बीडीपीओ राजेश शर्मा वीरवार को पिहोवा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में राष्टï्र जल संरक्षण नीति के अंतर्गत जल शक्ति अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के उदेश्य से आयोजित सैमिनार में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों व आमजन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सबकी की जिम्मेवारी है कि पानी को बचाए और पानी को व्यर्थ न बहने दे। पानी को बचाना प्रत्येक व्यक्ति का एक सामाजिक दायित्व भी बनता है, इसलिए अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने के साथ-साथ भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए पानी को बचाना है।
उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान को शुरु किया गया है, इस अभियान के तहत पीने के पानी को बचाने के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों की चिंता को दूर करने के दायित्व को भी निभाने की तरफ कदम बढ़ाया गया है। पीने के पानी के संकट के कई दुष्परिणाम सामने आ सकते है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए सरकार द्वारा एक पहल की गई है। भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है और बरसात के कम और ज्यादा होने पर ही निर्भर रहना पड़ता है। सैमिनार में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जल शक्ति अभियान में भागीदारी बनने का संकल्प लिया, जिसमें अब नहीं तो कभी नहीं, जल नहीं तो कल नहीं आदि स्लोगन से जागृति का आरम्भ किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति पिहोवा के चेयरमैन सीता रानी, एसडीओ पंचायती राज ज्ञानचंद, एसईपीओ राजेन्द्र पाल, अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी संजय नागवान सहित भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *