कैथल, 26 जुलाई: हरियाणा सरकार के तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण तथा प्रदेश सरकार के स्वच्छ भारत मिशन स्टेट टास्क फोर्स के सदस्य तेजिंद्र सिंह तेजी ने आज जिला के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, फाईव पोंड सिस्टम तथा जलाशयों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया।
प्राधिकरण के एक मात्र गैर सरकारी सदस्य तेजिंद्र सिंह तेजी ने रैंडमली कुछ गांवों का दौरा करते हुए गांव चंदाना का फाईव पोंड सिस्टम देखा और सफलता पूर्वक चल रहे इस सिस्टम का न केवल सराहा बल्कि यह भी कहा कि अन्य गांवों में बनाए गए 3 व 5 पोंड सिस्टम भी इसी तरह कार्य करके सिंचाई में योगदान दे सकते हैं। साथ चल रहे सिंचाई विभाग के एसडीओ अखिल कौशिक ने बताया कि चंदाना के पांच पौंड सिस्टम से 40 एकड़ भूमि सिंचित हो रही है और यहां विभागीय सिस्टम से पाईपलाईन के जरिए पानी खेतों तक पहुंचाया जा रहा है। तेजेंद्र सिंह ने सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता एसके मित्तल ने जल शक्ति अभियान के तहत प्राधिकरण द्वारा सुधार के लिए अंगिकृत किए गए तालाबों व बनाए जा रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के अलावा तीन व पांच पोंड सिस्टम के संदर्भ में जानकारी हासिल की। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि सिंचाई विभाग के विभिन्न परिसरों में 10 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं तथा सिस्टम से समूचे परिसरों को पाईप लाईन से जोड़ा गया है, ताकि बरसात का पानी बहाव के साथ इस सिस्टम में आकर गिरे और रिचार्ज के लिए भूमिगत पहुचें। इसी प्रकार जिला के विभिन्न गांवों के खेतों में जहां बरसात का पानी ठहर जाता है, वहां 10-10 रिचार्ज भी लगाए गए या लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने फतेहपुर व कौल में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा तालाबों की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियन्ता आर.एस. मित्तल, एसडीओ अखिल कौशिक व कनिष्ठï अभियंता पंकज कुमार भी उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India