करनाल 26 जुलाई, सावन के पवित्र माह में जारी कावड़ यात्रा सौभाग्य और समृद्धि के साथ धार्मिक आस्था का परिचायक है। कावड़ यात्रा के दौरान यात्रा का पूरा मार्ग सुरक्षित, स्वच्छ और प्रकाशमान होना चाहिए। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र चौ० देवीलाल चौंक स्थित कावड़ शिविर में व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। यहां पर उन्होंने सफाई का विशेष ध्यान रखने, सीसीटीवी कैमरे व मोबाइल शौचालय स्थापित करने की बात कहते हुए कावडिय़ों को खुले में शौच न जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा एक पावन और धार्मिक कार्य है इस दौरान हमे स्वयं की शुद्धता के साथ-साथ आस-पास की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है। कावडिय़ों से उन्होंने प्लास्टिक के न्यूनतम इस्तेमाल व जल बचाने का आह्वान करते हुए सभी शिव भक्तों को पावन पवित्र सावन माह की शुभकामनाएं दी और भोले बाबा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने की कामना की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को शहर व बाहर स्थापित सभी शिविरों में सुरक्षा के साथ शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने की बात कही ताकि प्रदेश सरकार के स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा के सपने को साकार किया जा सके ।
Post Now India Post Now India