करनाल, 26 जुलाई । जल सरंक्षण अभियान के तहत गांव तखाना के सरस्वती पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य मुनीष परवेज राणा ने की। कार्यक्रम में कृषि विभाग के कर्मचारी राजीव जांगड़ा व कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों को जल सरंक्षण के विभिन्न उपायों बारे जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यर्थ मे जल न बहाने बारे और जल के सदुपयोग एवं जल के महत्व बारे जागरूक किया। कृषि विभाग के कर्मचारी राजीव जांगड़ा व कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि जल आज के साथ कल की भी जरूरत है, लेकिन फिर भी व्यर्थ बहते जल पर रोक नहीं लग रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य मुनीष परवेज राणा ने भी जल का महत्व बताते हुए कहा कि जल के बिना जीवन का आधार नहीं है। जल के बिना जीवन की भी कल्पना नहीं की जा सकती। हम सभी को जल बचाने का संकल्प लेना होगा और जल की बर्बादी को बचना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर व्यर्थ बह रहे जल को रोकेंं और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस मौके पर स्कूल स्टॅाफ मौजूद रहा।
Post Now India Post Now India