Breaking News
Home / Events / भारत विकास परिषद ने पे्ररणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया हरियाली तीज

भारत विकास परिषद ने पे्ररणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया हरियाली तीज

कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई: भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र शाखा द्वारा पे्ररणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ हरियाली तीज उत्सव बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके वंदे मारतम के साथ किया गया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रजनीश गुप्ता विजयंत बिंदल एवं पे्ररणा संस्था के संरक्षक जयभगवान सिंगला ने सभी का अभिनंदन किया। परिषद की ओर से वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गो को फल, मिठाई एवं उपहार देकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत गाकर, झूला झूल कर तीज पर्व मनाया। मंच संचालन सुशील सूद एवं डॉ. माधविका मदान ने किया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में रहे रहे वृद्धों, पे्ररणा संस्था के सदस्यों एवं भाविप के सदस्यों ने रंग बिरंगे हरियाणवी परिधानों , हरियाणवी व्यंजनों के साथ तीज का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया। कार्यक्रम के आयोजन में संगीता बिंदल का विशेष सहयोग रहा।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *