कुरुक्षेत्र, 25 दिसंबर। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छापामारी करते हुए 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 2 किलो 820 ग्राम गांजा बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध शाखा-1 प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में एएसआई सत्यनारायण, वीरेन्द्र की टीम ने शहर में गश्त के दौरान रविदास चौक के पास से शक की बिनाह पर विक्की पुत्री सुंदर, विकास पुत्र बिल्ला निवासी गांधीनगर को काबू कर तलाशी लेते हुए 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। उधर शाहाबाद थाना के एएसआई अशोक कुमार ने टीम सहित छापामारी करते हुए मीना मार्किट शाहाबाद से संभालखी के रहने वाले विक्रम उर्फ विक्की पुत्र कृष्ण, नरसिंह पुत्र रघबीर को काबू कर तलाशी लेते हुए 820 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
Post Now India Post Now India