कुरुक्षेत्र, 25 दिसंबर। जिला पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ के चलते अलग-अलग स्थानों पर पीडि़त महिलाओं की शिकायत पर तीन मामले दर्ज करते हुए 15 लोगों को नामजद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद की रहने वाली सुरभि पुत्र नीरज ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि परिजनों ने उसकी शादी 13 जुलाई 2016 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार धीरज सोनी निवासी ओरंगाबाद महाराष्ट्र के साथ की थी। शादी के समय परिजनों ने हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। इससे नाखुश होकर शादी के कुछ माह बाद से पति धीरज सोनी, ससुर विजय उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। मायके के लोगों द्वारा कई बार समझाने के बाद भी अपनी मांग पर अड़े रहे। दूसरे मामले में आदर्श थाना में गांव बलाही की रहने वाली ममता ने भी शिकायत में कहा कि परिजनों ने उसकी शादी अंबाला के रहने वाले डोमी के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के डोमी, राजरानी, मिन्टू, मधु, पिंकी, महावीर व पानीपत निवासी नवीन पीडि़ता को दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। तीसरे मामले में कस्बा पिहोवा के सरस्वती खेड़ा भट्ट माजरा की रहने वाली सिमरनजीत कौर पुत्री पालाराम ने भी शिकायत में कहा कि परिजनों ने उसकी शादी कर्मजीत सिंह निवासी सास नगर मोहाली के साथ 7 फरवरी 2013 को की थी। शादी के कुछ माह बाद से दहेज की खातिर पति कर्मजीत सिंह, मनप्रीत, सुखविन्द्र, मनजीत कौर, नीतू रानी आदि उसे परेशान करने लगे। इतना ही नहीं मांग पूरी न होने पर उससे मारपीट की गई। पुलिस ने तीनों मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिए हैं।
Post Now India Post Now India