कुरुक्षेत्र, 25 दिसंबर। साधु मंडी के नजदीक के रहने वाले एक बैंक उपभोक्ता को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर सम्पर्क कर धोखे में रखते हुए 1 लाख 2200 रुपए की चपत लगा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश शर्मा पुत्र मदनलाल ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि गत दिनों उसके मोबाइल फोन पर बाहर से कॉल आई थी। बात करने वाले शातिर व्यक्ति ने उसे एटीएम नंबर व पासवर्ड पूछ कर धोखे से 1 लाख 2200 रुपए की चपत लगा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
Post Now India Post Now India