Breaking News
Home / Uncategorized / मतदाता सूची के संक्षिप्त पूर्ननिरीक्षण और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की

मतदाता सूची के संक्षिप्त पूर्ननिरीक्षण और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की

करनाल 01 अगस्त, मण्डलायुक्त एवं मतदातासूची पर्यवेक्षक विनीत गर्ग ने गुरूवार को लघु सचिवालय के सभागार में, जुलाई मास के दौरान किए गए मतदाता सूची के संक्षिप्त पूर्ननिरीक्षण और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रो के रिटर्निंग अधिकारी, निर्वाचन तहसीलदार तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल रहे।

उपायुक्त ने मण्डलायुक्त का स्वागत करने के बाद मिटिंग का मकसद बताते हुए कहा कि मतदाता सूची के पुर्ननिरीक्षण के लिए जिला में नई वोट बनवाने, एक वोट को दूसरी जगह तब्दील करवाने तथा वोटर लिस्ट से नाम हटवाने अथवा कटवाने का कार्य किया गया। इसे लेकर जुलाई में विशेष दिन मुकर्रर करके नए पात्र व्यक्तियों के सम्बंधित बी.एल.ओ. के माध्यम से वोट बनवाए गए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे बीएलए की शीघ्र नियुक्ति करके इसकी सूची चुनाव कार्यालय में भिजवाएं।

इसके पश्चात उपमंडलाधीश करनाल व इस विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी नरेन्द्र पाल मलिक ने विस्तार से जुलाई मास में मतदाता सूचियों से सम्बंधित की गई कारगुजारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बीती 15 जुलाई को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारम्भिक प्रकाशन करवा दिया गया था। मतदाता सूची 2019 का डाटा डाऊनलोड करके उसकी प्रतियों की प्रिटिंग प्रैस से छपाई करवाकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को एक-एक सैट व सारा डाटा सी.डी. में दे दिए गए हैं। पांचों विधानसभा में कार्यरत ई.आर.ओ. यानि निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों ने 27 व 28 जुलाई को विशेष अभियान के दिन सभी मतदान केन्द्रों की चैकिंग का कार्य किया गया। नए वोट बनाने से सम्बंधित फार्म नम्बर-6, नाम कटवाने से सम्बंधित फार्म नम्बर-7, त्रुटी ठीक करवाने से सम्बंधित फार्म नम्बर-8 तथा एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में वोट तबदील करवाने के लिए फार्म नम्बर-8 (ए) प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी दिव्यांग मतदाताओं का डाटा एकत्र किया जा रहा है तथा आर.ओ. द्वारा मतदान केन्द्रों की फिजीकल वैरीफिकेशन कार्य शुरू कर दिया गया है। कॉलेज व शिक्षण संस्थाओं में 18-19 वर्ष आयु के युवा-युवतियों के नाम दर्ज करने के लिए साप्ताहिक कैम्प लगाए गए। फार्म नम्बर-7 की सूचना फार्म नम्बर-10 में भरकर समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाई गई, जबकि फार्म नम्बर-9, 10, 11, 11 (ए) वैबसाईट पर अपलोड करवाई गई। उन्होंने बताया कि जिला की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1141 मतदान केन्द्र हैं, इनके लिए इतने ही बी.एल.ओ. लगाए गए हैं तथा 88 सुपरवाईज़रों की नियुक्ति की गई है।

सभी पंाचों विधानसभा क्षेत्रो में 6 हजार 422 दिव्यांग मतदाता तथा 102 वी.आई.पी. मतदाता है। उन्होंने बताया कि बीती 15 जुलाई को प्रारम्भिक प्रकाशन के बाद एक पखवाड़े में 1645 नई वोट बनाई गई है। उन्होंने बताया कि बीती 15 जुलाई को मतदाता सूचियों के प्रारम्भिक प्रकाशन के बाद 15 से 30 जुलाई की अवधि दावे एवं आपत्तियों के लिए रखी गई थी। अब 5 अगस्त को सुपरवाईज़र, सहायक व निर्वाचन पंजीयन अधिकारी दावे एवं आपत्तियों की वैरीफिकेशन करेंगे और 13 अगस्त को प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। इसके पश्चात 16 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी, रोल आब्जर्वर या सीईओ द्वारा सुपर चैकिंग के बाद अनुपूरक प्रिंटिंग व अद्यतन का कार्य करवाया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 19 अगस्त 2019 को किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें की जा रही हैं और उनके सुझाव लिए जा रहे हैं। लोगों को वोट बनाने के प्रति जागरूक करने के लिए आंगनवाड़ी वर्कर तथा आशा ने अपने-अपने क्षेत्र की पात्र महिलाओं को वोट बनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूली बच्चों की रैलियां भी निकाली गई। केबल, टी.वी. के माध्यम से और ग्राम सभा की बैठकों में भी वोट बनवाने बारे लोगो को जागरूक किया गया।

बैठक में उपस्थित कॉग्रेंस पार्टी के प्रतिनिधि विजय पाल सिंह व कृष्ण शर्मा तथा इनैलो के जिला प्रधान यशवीर राणा ने सुझाव दिए कि प्रशासन की ओर से नई वोट बनवाने के लिए हालांकि प्रशासन की ओर से विशेष अभियान के तहत कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है, फिर भी गांव के चौकीदारी और नंबरदास की मार्फत नई वोट बनवाने के लिए लोंगो को जागरूक करना अच्छा रहेगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *