Breaking News
Home / Uncategorized / राहगिरि कार्यक्रम जिला के लोगों को मंच प्रदान करता है

राहगिरि कार्यक्रम जिला के लोगों को मंच प्रदान करता है

कैथल, ४ अगस्त: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि राहगिरि कार्यक्रम जिला के लोगों को मंच प्रदान करता है और इस मंच के माध्यम से आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके ऊंचाईयों तक पहुंच सकते हैं। यू-टयूब व अन्य सोशल साईटों से सांस्कृतिक कला की अनेक जानकारियां का लाभ उठाकर अपनी कला के प्रदर्शन में निखार लाया जा सकता है। भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत हमें पानी को संचय करना चाहिए, ताकि भविष्य में हमें प्रयोग करने के लिए भरपूर पानी मिले।

डॉ. प्रियंका सोनी सैक्टर २० में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए राहगिरि कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जिला के लोगों हेतू है, जिसके माध्यम से लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन मंच पर कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह की ताजा हवा और हंसी की दुनिया में पहुंचकर हम अपने आपको टेंशन से मुक्त करते हैं। बच्चें, नौजवान, महिलाओं व बुजुर्गों को राहगिरि कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। शहर के अलावा गांवों में भी राहगिरि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार व हरियाणा द्वारा जल शक्ति अभियान चलाया हुआ है। जिला प्रशासन सभी लोगों को पानी बचाने का आह्वïान कर रहा है, ताकि आने वाली पीढिय़ों के लिए पानी की कमी की कोई समस्या न रहे। विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण हेतू कार्य किए जा रहे हैं और लोगों को जागरूक करने का कार्य भी जारी है। बारिश का सीजन भी चल रहा है, हमें पानी का ज्यादा से ज्यादा संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वïान भी किया।

पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने कहा कि आजकल युवा नशे की गिरफ्त में ज्यादा आने लगे हैं और इस नशे में पडऩे के बाद इससे निकलना भी काफी मुश्किल है। इससे समाज का वातावरण भी खराब होता है तथा परिवार भी उझड़ जाता है। नशे जैसी सामाजिक बुराई को रोकने के लिए आम जन मानस को पुलिस का सहयोग करना चाहिए, ताकि इस गंभीर बीमारी को समाज की परीपाटी से समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी पुलिस की मदद १००, १०९१ टोल फ्री नंबर तथा दुर्गा शक्ति एप डाऊनलोड करके प्राप्त कर सकती हैं।
डीएसपी कुलभूषण ने कहा कि १५ अगस्त तक पुलिस प्रशासन द्वारा नशे को रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। नशे पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। आजकल युवा सुखा व कैमिकल नशे का प्रयोग करते हैं। परिजन बच्चों की एक्टिविटी पर नजर रखें। नशे से आपका बच्चा भी आपसे दूर हो जाता है और काफी आर्थिक नुकसान होता है।
राहगिरि कार्यक्रम का लड़कियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके शुभारंभ किया। इसके बाद साईकिल क्लब के सदस्यों ने लोगों को निरोगी और सुखी रहने के लिए योग का प्रदर्शन करके लोगों को इसके लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने लोक गीत, सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्यावली, डीएवी पब्लिक स्कूल ने हरियाणवी लोक संस्कृति से परिपूर्ण कोरियोग्राफी, लव डांस एकडेमी के वत्सल शर्मा ने हरियाणवी हास-परिहास की विदा को दर्शाता हुआ नृत्य, लैंड लोर्ड डांस एकेडमी शहीदों को समर्पित कोरियोग्राफी, महिपाल पठानिया ने गीत की प्रस्तुति सांस्कृतिक मंच के माध्यम से पेश की। इसके अलावा पुलिस विभाग के कर्मचारी सुनील संधु ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों व अन्यों को उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी तथा पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने का आह्वïान किया।

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कुलभूषण, कृष्ण कुमार, कुलवंत, विनोद कुमार, बसाऊ राम, शमशेर सिंह, रमेश कुमार, पाशा जैन, महिपाल पठानिया, लव शर्मा, अशोक अरोड़ा, जितेंद्र बंसल, प्रमोद भाटिया, ओमप्रकाश सैन, पृथ्वी, रूप लाल आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *