Breaking News
Home / Uncategorized / बागवानी विभाग द्वारा कृषि की उन्नत क्रियाएं विषय पर गांव पाई में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

बागवानी विभाग द्वारा कृषि की उन्नत क्रियाएं विषय पर गांव पाई में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

कैथल, 5 अगस्त: बागवानी विभाग द्वारा कृषि की उन्नत क्रियाएं विषय पर गांव पाई में किसान धर्मपाल के खेत में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर उद्यान विकास अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे रसायनों के अंंधाधुंध प्रयोग न करके जैविक खेती अपनाएं। किसान बागवानी फसलों में फेरामोन ट्रेप, लाईट ट्रेप, ट्राईकोडुमा, एजोटोबेक्टर इत्यादि का इस्तेमाल करके रसायनों का प्रयोग कम होगा और मिट्टïी का स्वास्थ्य भी सुधरेगा। कृषि विभाग के डा. प्रदीप ने विभागीय स्कीमों की जानकारी दी। डॉ. सुशील ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के अंतर्गत किसानों से रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह किया। इस मौके पर उद्यान विकास अधिकारी एमआई ने सूक्ष्म सिंचाई अपनाने पर जोर दिया, ताकि गिरते जल स्तर को देखते हुए पानी को बचाया जा सके। इस मौके पर टेका राम, सूरज भान, वेद प्रकाश और धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *