Breaking News
Home / Uncategorized / 19 अगस्त को सुबह 10 बजे कृषि यंत्रों के लक्ष्यों से अधिक प्राप्त आवेदन के कृषि यंत्रों के आबंटन हेतु लाटरी ड्रा निकाला जाएगा

19 अगस्त को सुबह 10 बजे कृषि यंत्रों के लक्ष्यों से अधिक प्राप्त आवेदन के कृषि यंत्रों के आबंटन हेतु लाटरी ड्रा निकाला जाएगा

कैथल, 5 अगस्त: अतिरिक्त उपायुक्त आर.के. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 अगस्त को सुबह 10 बजे कृषि यंत्रों के लक्ष्यों से अधिक प्राप्त आवेदन के कृषि यंत्रों के आबंटन हेतु लाटरी ड्रा निकाला जाएगा। प्रतिक्षा सूचि में 50 प्रतिशत किसानों को रखा जाएगा। बैठक में वर्ष 2019-20 में इन-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के ज्यादा प्रचार प्रसार हेतु अनेक निर्णय किए गए।
अतिरिक्त उपायुक्त आर.के. सिंह ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आबंटित लक्ष्यों से कम संख्या में कृषि यंत्रों हेतु प्राप्त आवेदनों के वांछित दस्तावेज मंगवाए जाए। घोषणा के अनुसार अनुदान पात्रता प्रमाण पत्र जारी करके आवश्यक कार्यवाही के उपरांत अनुदान का लाभ पात्रों को दिया जाए। सीआरएम योजना के तहत खरीदे गए कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन हेतु तहसीलदार, उप-कृषि निदेशक, सहायक कृषि अभियंता व संयोजक कृषि विज्ञान केन्द्र या उनके प्रतिनिधि की समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। कृषि यंत्र के पर योजना व लाभार्थी किसान का नाम पेंट से लिखवाया जाएगा। सभी कृषि यंत्रों को जिला स्तर पर सहायक कृषि अभियन्ता के स्थानीय हनुमान वाटिका के पीछे स्थित कार्यालय में मंगवाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सीआरएम योजना के अन्तर्गत लाटरी ड्रा द्वारा चयनियत श्रेणी अनुसार ही दस्तावेज पाए जाने पर अनुदान का लाभ योजना की हिदायतोंनुसार दिया जाएगा। यदि प्रार्थी आवेदित विवरणानुसार वांछित दस्तावेज जमा नहीं करवाता है तो उसका आवेदन रद्द करके प्रतिक्षा सूचि में वरियता के अनुसार अनुदान का लाभ दिया जाएगा। इस बैठक में उप-कृषि निदेशक डा. पवन शर्मा, सहायक कृषि अभियंता पुरूषोत्तम लाल, जिला बागवानी अधिकारी डा. अंशुल आनन्द, संयोजक कृषि विज्ञान केन्द्र डा. देवेन्द्र सिंह चहल, डा. जसबीर सिंह, सज्जन कुमार, महेन्द्र रसीना आदि ने भाग लिया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *