Breaking News
Home / Uncategorized / महापौर रेणु बाला गुप्ता ने मंगलवार को वार्ड नम्बर-14 के रमेश नगर व गऊशाला रोड़ पर अनुमानित 18 लाख रूपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाईल से बनाई जाने वाली 4 गलियों का नारी शक्ति का सम्मान करते हुए इस क्षेत्र की निवासी कांता रानी के हाथ से नारियल फोडक़र शुभारम्भ करवाया

महापौर रेणु बाला गुप्ता ने मंगलवार को वार्ड नम्बर-14 के रमेश नगर व गऊशाला रोड़ पर अनुमानित 18 लाख रूपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाईल से बनाई जाने वाली 4 गलियों का नारी शक्ति का सम्मान करते हुए इस क्षेत्र की निवासी कांता रानी के हाथ से नारियल फोडक़र शुभारम्भ करवाया

करनाल 5 अगस्त: महापौर रेणु बाला गुप्ता ने मंगलवार को वार्ड नम्बर-14 के रमेश नगर व गऊशाला रोड़ पर अनुमानित 18 लाख रूपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाईल से बनाई जाने वाली 4 गलियों का नारी शक्ति का सम्मान करते हुए इस क्षेत्र की निवासी कांता रानी के हाथ से नारियल फोडक़र शुभारम्भ करवाया। वार्ड पार्षद रामचन्द्र भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बताया कि इस क्षेत्र के निवासियों की गलियां बनवाने की पुरानी मांग थी, जिसे आज पूरा करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह गलियां लगभग 20 दिनो में बनकर तैयार हो जाएंगी, जिससे यहां के निवासियों को काफी सुविधा होगी और आवागमन भी आरामदायक होगा।

महापौर ने बताया कि पहले इन गलियों में मजबूत गटका बिछाया जाएगा, जिससे सडक़ा का अच्छा बेस तैयार होगा। उसके बाद इस पर इंटरलॉकिंग टाईल्स लगाई जाएंगी। मेयर ने मौके पर मौजूद निगम इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वह काम पर लगातार अपनी निगरानी बनाए रखें, ताकि कार्य को सही ढंग से और समय पर पूरा करवाया जा सके। उन्होंने ठेकेदार को भी निर्देश दिए कि गलियों के कार्य में गुणवत्ता बनाए रखें, पूरा मैटिरियल डाला जाए, ताकि यह गलियां लम्बे समय तक बनी रहें। गलियों का लेवल ठीक रखा जाए, ताकि बारिश का पानी गलियों में जमा ना हो। यह कार्य सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता की देखरेख में पूरा किया जाएगा।

मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी कि निर्देशों पर करनाल में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी की सकारात्मक सोच और आमजन की मूलभूत सुविधाओं के मद्देनजर शहर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वार्ड पार्षद रामचन्द्र ने मेयर का स्वागत करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आज हमारे वार्ड के रमेश नगर व गऊशाला रोड़ के साथ लगती गलियां बनाने का काम शुरू हुआ है। उन्होंने मेयर का धन्यवाद किया।

इस मौके पर अजय शर्मा, आनन्द शर्मा, राजन कालड़ा, सुमित बटला अशोक कुमार, यशपाल वर्मा, नरेन्द्र, अंकुर गुप्ता, सुमित गुप्ता, राकेश सिंगला, ढोली शर्मा, रूपिन्द्रजीत कौर, रेणु सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *