Breaking News
Home / Uncategorized / जल शक्ति अभियान के तहत अतिरिक्त उपायुक्त ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी। जल संचय रथ लोगों को करेगा जागरूक- अनिश यादव

जल शक्ति अभियान के तहत अतिरिक्त उपायुक्त ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी। जल संचय रथ लोगों को करेगा जागरूक- अनिश यादव

करनाल 5 अगस्त जल शक्ति अभियान के तहत जल संचय रथ (वाहन) सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों से होते हुए करनाल पहॅुंचा। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने लघ ुसचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया इस मौके पर तालाब व अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी, उप कृषि निदेशक डा अदित्य डबास,जिला खजाना अधिकारी राम निवास के अतिरिक्त कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी कमलजीत तथा सहायक सूचना अधिकारी रघुबीर सिंह गागट भी मौजूद थे। जागरूकता वाहन अभियान की आई ई सी यानि सूचना,शिक्षा एंव संचार गतिविधियों को लेकर एक रूट के तहत जन-जन को जागरूक करने के बाद मगंलवार को पानीपत रवाना होगा। इससे पहले जागरूकता वाहन ने अम्बाला और कुरूक्षेत्र में घूम कर अपना संदेश दिया। बतादें कि बिती एक अगस्त को हरियाणा की वित्तायुक्त नवराज कौर संधु ने सिविल सचिवालय चण्डीगढ से वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति मे जागरूकता वाहन को रवाना किया था।

जागरूकता वाहन को हरि झंडी दिखाने के बाद एडीसी ने बताया कि इसके माध्यम से धान उत्पादक के प्रमुख जिले करनाल के किसानों को जल संचय बारे जागरूक किया जाएगा क्योंकि जिला में पिछले कई दशकों से धान की फसल के लिए भूमि के जल का अत्याधिक दोहन हुआ है जिससे इसका स्तर काफी नीचे चला गया है जिसके पुर्नभरण की आवश्यक्ता है और ये किसानो के प्रयासों से सम्भव हो सकता है। उन्हें धान की खेती कम करके कम पानी वाली मक्कई व अरहर जैसी अन्य फसलें लेनी चाहिए उन्होंने बताया कि जागरूकता वाहन में बालीवुड की महान हस्ती अमिताभबच्चन व आमिर खान को एक विडियो के माध्यम से सक्रीन पर जल के महत्व पर जोर देते तथा बुंद-बुंद पानी को बचाने के लिए दिखाया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खटटर भी लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करते दिखाई दे रहे है।

जागरूकता वाहन की एक साईड पर जन शक्ति से जल शक्ति का संदेश दिया गया है, जिसमें पांच मुख्य बिंदुओं को डिस्पले किया गया है। इनमें जल संरक्षण व वर्षा जल का संचय, पारम्परिक व अन्य जालाशयों व टेंको का नवीनिकरण, बोरवेल पुर्नभरण व संरचनाओं का पुन: उपयोग, वाटर शैड तकनीक का विकास तथा गहन वनीकरण करना शामिल है। इसी प्रकार दुसरी साईड में एक बड़ी सक्रीन लगाई गई है जो जल संचय पर आधारित डाक्युमैटरी से दर्शकों को संदेश देती है। इसके अतिरिक्त वाहन में जल शक्ति हरियाणा का मैस्कॉट जो पानी बचाने, व सरंक्षित करने का प्रतीक है। इसी प्रकार जल संचय के संदेश को लेकर ही जल कल्श यात्रा को भी इसमे शामिल किया गया है, जो जल संचय का प्रतीक है।

तालाब व अपश्ष्टि जल प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी ने इस अवसर पर, संचय जल बेहतर कल का संदेश देते हुए हरियाणा जल सक्ति अभियान से जुडने के लिए 8222000200 इतने पर मिस्ड कॉल करने के लिए प्रेरित किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *