करनाल 06 अगस्त: चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2019 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को पंचायत भवन में मास्टर ट्रेनर एवं सोनीपत शुगरमिल के एमडी सुशील कुमार ने पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत तथा करनाल के चुनाव से जुड़े कर्मचारी और पुलिसकर्मियों को सुरक्षा से संबंधी जानकारी दी। इस मौके नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन आहुजा ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह जो भी ट्रेनिंग में बताया जाए उसका गहनता से अध्ययन किया जाए। यह सभी बातें चुनाव के दिन अमल में लानी होंगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अहम होती है। वह अपनी ड्यूटी को सजगता से करने के लिए चुनाव आयोग की हिदायतों को मास्टर ट्रेनर से ठीक प्रकार से लें ताकि चुनाव में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति पैदा न हो। इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार सुनील भौरिया भी उपस्थित थे।
Home / Uncategorized / विधानसभा आम चुनाव 2019 को लेकर तैयारियां जोरों पर, करनाल के पंचायत भवन में पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत तथा करनाल के चुनाव से जुड़े कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India