Breaking News
Home / Uncategorized / बच्चों और उनके संरक्षण के अधिकारों पर कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

बच्चों और उनके संरक्षण के अधिकारों पर कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

कैथल, 6 अगस्त; जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चैयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.एम.धौंचक के मार्गदर्शन और प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर के आदेशानुसार बरोट-बंदराना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों और उनके संरक्षण के अधिकारों पर कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में पैनल अधिवक्ता राजेश कुमार व पराविधिक स्वंयसेवक रजनी बाला ने भाग लिया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि न्यायपालिका का यह प्रयास है कि कानून के बारे में सही जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। आम जन तक कानून एवं अधिकारों की जानकारी विद्यार्थियों के माध्यम से पहुंचाने के लिए ही विद्यालयों में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति विधिक सेवा प्राधिकरण की हैल्पलाईन नम्बर 01746-235759 पर किसी भी विषय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम के बारे में जानकारी दी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *