कैथल, 6 अगस्त: बागवानी विभाग द्वारा कृषि उन्नत क्रियायं विषय पर पूंडरी खंड के गांव पाई में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उद्यान विकास अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने किसानों को विभाग द्वारा क्रियांवित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे रसायनों का अंधाधुंध प्रयोग न करें तथा जैविक खेती को अपनाएं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कृषि विकास अधिकारी डॉ. प्रदीप ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. सुशील ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के अंतर्गत किसानों से पंजीकरण करवाने का अग्रह किया।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India