पिहोवा 6 अगस्त: उपमंडल प्रशासन की ओर से 15 अगस्त को अनाजमंडी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह को यादगार बनाने के लिए एसडीएम डा. संजय कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक ली।
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी तथा कर्मचारी समारोह को लेकर ईमानदारी से अपनी डयूटी का निर्वाह करेंगे। समारोह में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सचिव मार्केट कमेटी व सचिव नगरपालिका को अनाजमंडी में साफ-सफाई करवाने के आदेश दिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग को समारोह स्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था के आदेश दिए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र गर्ग को सभी स्कूलों के बच्चों को स्कूल ड्रैस में समारोह स्थल पर समय पर पहुंचने के लिए निर्देश जारी करने को कहा।
एसडीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाने में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे समय रहते सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कर लें ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि पिहोवा की अनाजमंडी में 7, 8 व 9 अगस्त को प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक सभी स्कूलों के बच्चों की रिहर्सल करवाई जाएगी तथा 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चयनित टीमों की फाईनल रिहर्सल करवाई जाएगी।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र गर्ग, सचिव मार्केट कमेटी चंद्र सिंंह, सचिव नगरपालिका भम्भूल सिंह, कृषि विभाग एसडीओ मदन सिंह, एचएसईबी एसडीओ नरेश कुमार, पंचायती राज एसडीओ इस्माईलाबाद निर्मल सिंह, मार्केट कमेटी इस्माईलाबाद एआर चरणदास, जेई पब्लिक हैल्थ हर्ष अभी, जेई इरिगेशन राकेश कुमार, सुपरवाईजर सीडीपीओ सुनीता, जेई पीडब्ल्यूडी वीरेंद्र सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India