कैथल, 7 अगस्त: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री देवेंद्र सिंह ने जल शक्ति अभियान के तहत जिला में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा इससे पूर्व जगदीशपुरा स्थित डॉ. भीम राव अम्बेडकर पीजी राजकीय महाविद्यालय में जल सरंक्षण विषय पर आयोजित सेमिनार में उपस्थित विद्यार्थियों को इस अभियान में अपना पूर्ण योगदान देने को कहा।
श्री देवेंद्र सिंह ने स्थानीय जगदीश पुरा गांव स्थित डॉ. भीम राव अम्बेडकर पीजी राजकीय महाविद्यालय में जल सरंक्षण विषय पर आयोजित सेमिनार में उपस्थित विद्यार्थियों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए आह्ïवान कि वे केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जल शक्ति अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाए तथा जल सरंक्षण की दिशा में हर संभव योगदान दें ताकि भविष्य की पीढ़ीयों को भी जल उपलब्ध हो सके। सरकार द्वारा इस अभियान को मिशन के तौर पर शुरू किया गया है। आप सभी इसे जन अभियान बनाएं। उन्होंने इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुए पौधा रोपण भी किया तथा विद्यार्थियों से भी एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने को कहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषि पाल बेदी, जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश राविश, प्रोफसर सुनिता अरोड़ा ने भी पौधा रोपण किया।
श्री देवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल सरंक्षण हेतू गत 1 जुलाई से आगामी 15 सितंबर तक देश के 254 जिलों में जल शक्ति अभियान शुरू किया गया है,जिसमें हरियाणा प्रदेश के सभी 22 जिले शामिल हैं। केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठï अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है जो जिलों में जाकर जल सरंक्षण हेतू योजना तैयार करके उसका क्रियान्वयन करवा रही है। उन्होंने कहा इस अभियान के तहत मुख्य पांच बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना, गांव के तालाबों का जीर्णाेद्घार, सूखे बौरवैल को पुनर्जीवित करना, वाटर शैड तथा व्यापक पौधा रोपण शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिनों केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें अमीर खान को भी बुलाया गया था। अमीर खान ने महाराष्टï्र जल सरंक्षण के लिए गांव गोद लिए हैं तथा पानी फाउंडेशन का गठन करके संबंधित गांवों में जल सरंक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं का आह्ïवान किया कि वे ऐसे किसी संगठन के साथ जुड़कर अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के एसडीओ विवेक कुमार गुप्ता, प्रोफैसर रोजी गुप्ता, सुभाष शर्मा, विरेंद्र खटकड़, जसपाल मलिक, प्रदीप पोडिय़ा, राकेश शर्मा, इन्दू गाबा, राजकला आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व श्री देवेंद्र सिंह ने सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का उद्घाटन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जल शक्ति अभियान के संदेश को घर-घर पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हरियाणा सरकार द्वारा जल संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करते हुए धान के स्थान पर किसानों को मक्का की फसल लेने हेतू प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता रवि शंकर मित्तल, कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, प्रशांत ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
इसके पश्चात श्री देवेंद्र सिंह ने गुहला स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा शोकेज पिट का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बाउपुर गांव से पंजाब सीमा तक जाने वाली तीन किलोमीटर लम्बी सड़क के दोनों किनारे वन विभाग किए गए पौधा रोपण का निरीक्षण किया तथा वन विभाग के अधिकारियों को इन पौधों की देखभाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह साईट उन्होंने गोद ली हुई है तथा इसके अलावा भूसला गांव में जन स्वास्थ्य विभाग के पम्प हाउस पर बेकार हो चुके बोरवैल से बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का भी निरीक्षण किया तथा विभाग के अधिकारियों को इस स्थल पर पानी के साथ अन्य कचरे को जाने से रोकने के लिए जाली सहित ईंट व सीमेंट का ढांचा बनाने के निर्देश दिए ताकि पानी रिचार्ज होते समय यह बोर बंद न हो। इसके उपरांत उन्होंने सीवन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में निर्माणाधीन रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण किया तथा इसे जिला का सबसे बेहत्तर सिस्टम करार दिया। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसी तर्ज पर जिला में अन्य ढांचे बनाए जाएं।
Post Now India Post Now India