Breaking News
Home / Uncategorized / 105वें ताली कीर्तन में श्रीश्याम जी के भजनों के साथ सुनाए देशभक्ति गीत

105वें ताली कीर्तन में श्रीश्याम जी के भजनों के साथ सुनाए देशभक्ति गीत

कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त। समस्त श्याम प्रेमी परिवार द्वारा मंगलवार देर सांय 105वां श्री श्याम ताली संकीर्तन ब्रह्मसरोवर स्थित द्रोपदी कूप पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने हाजिरी लगाई। इस दौरान केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। श्याम प्रेमियों ने खाटू श्याम जी एवं हनुमान जी के भजनों के साथ साथ देशभक्ति के गीत भी गाए। श्यामप्रेमी अजय गोयल ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत माता का मुकुट है। समस्त श्याम प्रेमी परिवार द्वारा शीघ्र ही जम्मू कश्मीर में खाटू श्याम जी का भव्य कीर्तन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी दुर्गा दत्त शर्मा ने खाटू श्याम कथा विस्तार से बताते हुए कहा कि श्री खाटू श्याम हारे के सहारे हैं। कार्यक्रम में गायक हर्ष गोयल, पवन शर्मा, एवं राम कुमार वर्मा सहित सभी श्याम प्रेमियों ने बारी-बारी से भजन सुनाए, जिनमें मैं दीवाना हो गया हूं तेरा नाम जपते जपते….., है शान बड़ी ऊंची मेरे खाटू श्याम की प्यारे……., जिसको भी दिया है तूने बे हिसाब ही दिया है…, मेरा बाबा बड़ा कमाल, इसने कर दिया मालामाल….. और आज तुमको ये किसने संवारा कान्हा, श्याम धरती पे किसने उतारा कान्हा….. इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए श्याम प्रेमी झूम उठे। वहीं देशभक्ति गीतों दिल दिया है जान भी देगें ए वतन तेरे लिए….., मेरा देश मेरा मुल्क मेरा ये वतन….. और उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता जिसकी सदा निगेहबान हैं आंखें….. पर भारत माता की जय के जयकारे लगे। इसी खुशी में श्याम प्रेमियों ने श्याम बाबा को लड्‌डओं का भोग लगा कर अखंड भारत की अरदास की। प्रसाद की सेवा पियांशु तायल और गोपाल शर्मा की ओर से रही। अगला खाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा राजकुमार अग्रवाल परिवार की ओर से रविवार 11 अगस्त को सांय 5.30 से 8.30 बजे तक पुराना बस अड्‌डा के नजदीक ब्राह्मण धर्मशाला में होगा। श्याम जी की आरती में पंडित रामप्रकाश शर्मा, विक्रम पंडित, भीम शर्मा, अमर पंडित, दिनेश गोयल, अरुण गोयल, शिवम गोयल, शुभम गोयल, विनीत राजपाल, फतेहचंद गांधी,पंकज सिंगला, योगेन्द्र अग्रवाल, अजय परूथी, राजू छाबड़ा, अटल शर्मा, साहिल गोयल, जितेन्द्र मिगलानी, अशोक अरोड़ा, प्रदीप वर्मा, मोंटी गिरधर, दिवाकर बंसल, यश गुरानी, बंटी राजपूत,संजय चौधरी, सतपाल गर्ग, गौरव गुप्ता, उमेश बंसल और अनिल मित्तल आदि शामिल हुए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *