Breaking News
Home / Uncategorized / स्वतंत्रता दिवस समारोह पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे

कैथल, 7 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस समारोह पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि राष्टï्रीय पर्व की गरिमा को देखते हुए सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएगी। पुलिस लाईन में आयोजित होने वाले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ-साथ स्कूली बच्चों द्वारा पीटी शो, डंबल, लेजियम का प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस लाईन के मैदान में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सामुहिक पीटी शो का अभ्यास किया जा रहा है। संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां की जा रही है। समारोह के दौरान शानदार परेड का प्रदर्शन भी किया जाएगा। परेड में जिला पुलिस, महिला पुलिस, गृह रक्षी, एनसीसी, स्काउट एंड गाईड की टुकडिय़ां शामिल होंगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *