Breaking News
Home / Uncategorized / मंत्री कृष्ण बेदी करेंगे शिकायतों का निपटान – उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

मंत्री कृष्ण बेदी करेंगे शिकायतों का निपटान – उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

करनाल 08 अगस्त जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 10 अगस्त को प्रात: 11 बजे स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित होगी। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी बैंठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कष्ट निवारण समिति के सभी सरकारी व गैर-सरकारी सदस्यगण भाग लेंगे।

यह जानकारी उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में अध्यक्ष एवं मंत्री कृष्ण बेदी के सामने विभिन्न विभागों से संबंधित 13 मामले रखे जाएंगे। संबंधित विभाग व शिकायतकर्ता तक बैठक की सूचना भेजी जा चुकी है ताकि शिकायतकर्ता समय पर पहुंच कर अपने मामले का निपटान करवा सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *