Breaking News
Home / Uncategorized / देवेंद्र सिंह ने छात्राओं का आह्ïवान कि वे केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जल शक्ति अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाए

देवेंद्र सिंह ने छात्राओं का आह्ïवान कि वे केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जल शक्ति अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाए

पूंडरी, 8 अगस्त: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार श्री देवेंद्र सिंह ने छात्राओं का आह्ïवान कि वे केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जल शक्ति अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाए तथा जल सरंक्षण की दिशा में हर संभव योगदान दें ताकि भविष्य में हमें जल उपलब्ध हो सके। सरकार द्वारा इस अभियान को मिशन के तौर पर शुरू किया गया है। आप सभी इसे जन अभियान बनाएं।

श्री देवेंद्र सिंह ने स्थानीय चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में जल सरंक्षण विषय पर आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में उपस्थित छात्राओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित क र रहे थे। उन्होंने इससे पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्या उषा तुरान, जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश राविश, पंचायती राज विभाग के एस.डी.ओ. विवेक गुप्ता, सहायक प्रोफैसर डॉ. अमिता, वंदना हुड्ïडा, किरण जोत, डॉ. रीना गौरा तथा मोनिका वालिया के साथ सरस्वती के तैल चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया।

उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को इस परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने को कहा ताकि वर्षा ऋतु के दौरान जल को भूमि में रिचार्ज किया जा सके। उन्होंने कहा कि भूमि में केवल स्वच्छ जल को ही रिचार्ज किया जा सकता है। सभी छात्राएं अपने माता-पिता तथा रिश्तेदारों को जल संरक्षण जागरूक करें ताकि जल शक्ति अभियान को जन अभियान बनाया जा सके। श्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल सरंक्षण हेतू गत 1 जुलाई से आगामी 15 सितंबर तक देश के 254 जिलों में जल शक्ति अभियान शुरू किया गया है,जिसमें हरियाणा प्रदेश के सभी 22 जिले शामिल हैं। केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठï अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है जो जिलों में जाकर जल सरंक्षण हेतू योजना तैयार करके उसका क्रियान्वयन करवा रही है।

उन्होंने कहा इस अभियान के तहत मुख्य पांच बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना, गांव के तालाबों का जीर्णाेद्घार, सूखे बौरवैल को पुनर्जीवित करना, वाटर शैड तथा व्यापक पौधा रोपण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें अमीर खान को भी बुलाया गया था। अमीर खान ने महाराष्टï्र जल सरंक्षण के लिए गांव गोद लिए हैं तथा पानी फाउंडेशन का गठन करके संबंधित गांवों में जल सरंक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं का आह्ïवान किया कि वे ऐसे किसी संगठन के साथ जुड़कर अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें।

इससे पूर्व श्री देवेंद्र सिंह ने नगर पालिका परिसर में निर्माणाधीन रूफ टोप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरिक्षण किया तथा पार्षदों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी 13 पार्षद सर्व प्रथम अपने घरों में जल संरक्षण के उपायों को अपनाएं तथा इसके बारे में आम लोगों को प्रोत्साहित करें। नगर पालिका द्वारा पूंडरी क्षेत्र में ऐसे 6 सिस्टम लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पूंडरी विजिट के दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में निर्माणाधीन रूफ टोप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरिक्षण किया तथा सरपंचों को अपने-अपने गांव में प्रत्येक सरकारी भवन ऐसे सिस्टम बनवाने को कहा। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय कार्यालय में भी निर्माणाधीन रूफ टोप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरिक्षण किया तथा इसके निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करवाने को कहा ताकि वर्षा ऋतु के दौरान इसका सदुपयोग किया जा सके। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कंचन लता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *