Breaking News
Home / Uncategorized / एनसीसी के छात्राओं ने की स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल

एनसीसी के छात्राओं ने की स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल

पिहोवा 9 अगस्त: उपमंडलस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पिहोवा अनाजमंडी में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों के एनसीसी कैडेटेस व अन्य छात्राओं ने परेड की रिहर्सल की, जिसमे सभी स्कूलों के लगभग 800 छात्र व छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की परेड के लिए अध्यापकों द्वारा ट्रेनिंग दी गई। स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों की डयूटियां लगा दी गई हैं।

एसडीएम डा. संजय कुमार 15 अगस्त को परेड की सलामी लेंगे व ध्वजारोहण करेंगे। एसडीएम ने समारोह के लिए तहसीलदार, बीडीपीओ व नगरपालिका सचिव, मार्केट कमेटी सचिव को विशेष दिशा निर्देश दिए कि सभी विभागों के कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व में शामिल करने के लिए निर्देश दें। इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी विभागों से सम्बंधित स्कीमों की झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित करें।

समारोह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएचओ पिहोवा चौंकी इंचार्ज को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि वे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर जानकारी दें। एसडीएम संजय कुमार ने वन विभाग के अधिकारियों को पर्यावरण से ओत-प्रोत झांकी तैयार करने के आदेश दिए ताकि लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अवसर पर पीटीआई राजेश कुमार, पंकज कुमार, कुलदीप, अमित, रमन, चंद्रभान, अध्यापक परमानंद, अध्यापिका रजनी कौशिक आदि उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *