Breaking News
Home / Uncategorized / रक्तदान शिविर आयोजित हुआ

रक्तदान शिविर आयोजित हुआ

कुरुक्षेत्र. काकोरी काण्ड के शहीदों, स्वतंत्रता के 72 वर्ष पूर्ण होने और जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनने और बेटी प्रियंका वर्मा के जन्म दिन पर मैढ़ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला में 239वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर धर्मशाला कार्यकारिणी के सहयोग से डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डाक्टर अशोक कुमार वर्मा द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में राज्य कृषि विपणन मंडल के कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जबकि मानव मित्र मंडल के अध्यक्ष प्रोफेसर राम रतन शर्मा ने शिविर की अध्यक्षता की। शिविर में स्टार रक्तदाता सौरव धीमान विशिष्ट अतिथि रहे। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि डाक्टर अशोक कुमार वर्मा नित्य प्रति समाज सेवा के अतुलनीय कार्य कर रहे हैं जिनमें रक्तदान महादान है। वे 125 बार रक्तदान और 54 बार प्लेटलेट्स दान कर युवाओं के प्रेरणास्त्रोत है। प्रोफेसर राम रतन शर्मा ने कहा कि अब तक उन द्वारा 11500 से अधिक रक्त ईकाई सरकारी अस्पतालों में दी गई है और 25000 से अधिक लोगों को नवजीवन प्रदान करके जीवन रक्षक बने हैं। इस अवसर पर धर्मशाला के प्रधान राम कुमार, उप प्रधान बीर भान, सचिव राम कुमार, विरेन्द्र वर्मा, महावीर वर्मा, औम प्रकाश, कश्मीरी लाल, सुरेंद्र वर्मा, विपिन वर्मा, सत्यप्रकाश, राम कुमार, नरेन्द्र पार्षद, डॉ विनोद वर्मा, मुकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। विनोद कुमार, जगदीप, विरेन्द्र, औम प्रकाश, राजेंद्र, विशाल, सुमित, राजीव सहित 25 लोगों ने रक्तदान किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *