शाहाबाद मारकंडा, 10 अगस्त सांसद नायब सैनी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता पर्व चल रहा है और हरियाणा में 40 लाख नए सदस्य बनाना पार्टी का लक्ष्य है। जिसके लिए आम एक कार्यकर्ता के साथ-साथ सभी पदाधिकारी व नेता अपने-अपने क्षेत्र में नए लोगों को भाजपा के साथ जोड़ रहे हैं। सांसद नायब सैनी ने शनिवार को शाहाबाद में सदस्यता अभियान के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। सांसद सैनी ने स्वयं अपनी कलम से लोगों के सदस्यता फार्म भरे और उन्हें पार्टी का सदस्य बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की बदौलत आज 11 करोड़ भाजपा के लाईव सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में कुरूक्षेत्र जिले में 5 हजार नए सदस्य बनाए गए हैं। सांसद सैनी ने जनता से अपील की कि जिस तरह से लोकसभा चुनावों में भाजपा को पूरा समर्थन दिया है इसी तरह विधानसभा चुनावों में भी एकतरफा समर्थन देकर हरियाणा में भाजपा का 75 का आंकड़ा पार कर दें। सांसद सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में समान रूप से विकास किया है और प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शाहाबाद क्षेत्र से विकास को सूखे को दूर कर दिया है। इसलिए प्रदेश की जनता फिर से मनोहर लाल को मुख्यमंत्री और कृष्ण बेदी को फिर से शाहाबाद का विधायक बनाए। सांसद सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए को खत्म करके इतिहास रचने का काम किया है और देशवासियों के सपने को साकार किया है। सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 50 दिनों के अंदर न्यू इंडिया की नींव रखी है और यह निर्णय नए भारत के निर्माण में ऐतिहासिक सिद्द होंगे। इस अवसर पर न.पा. प्रधान बलदेव राज चावला, मुलख राज गुंबर, कर्णराज सिंह तूर, त्रिलोचन सिंह हांडा, जोगेन्द्र रत्ता, विक्रम अटवान, बलदेव राज सेठी, रवि दत्त शर्मा, पीयूष राव, बलदेव सिंह गाबा, जगदेव सिंह गाबा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India