शाहाबाद मारकंडा, 10 अगस्त : हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज एवं राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने यहां एन.एच.1 व शाहाबाद बराडा रोड पर निर्माणाधीन शहीद उधम सिंह स्मारक परिसर में 200 फुट गुणा 70 फुट साईज के विशाल हाल का संयुक्त रूप से उदघाटन किया। उन्होने स्वैच्छिक कोष से इसके लिए दस-दस लाख रूपए अनुदान की भी घोषणा की। इससे पूर्व वर्तमान सरकार इस स्मारक को विकसित करने में 53 लाख रूपए की आहुति डाल चुकी है। इस अवसर पर उन्होने आयोजकों की मांग पर जी.टी.रोड बराडा चौक का नाम शहीद चौक रखने की जहां घोषणा की वहीं कर्णदेव कंबोज ने कहा कि वह स्वयं बी.सी. के हैं तो कृष्ण बेदी एस.सी. के । एक कृष्ण है तो दूसरा कर्ण, हम इस स्मारक के पूरे तौर पर विकसित करने का पूरा खर्चा स्वयं वहन करने का इरादा रखते हैं चाहे इसके लिए हमें मुख्यमंत्री के आगे नतमस्तक क्यों न होना पड़े और हम यह कहेंगे। अपने संबोधन में कंबोज ने कहा कि अनुच्छेद 370 व 35ए खत्म होने उपरांत 15 अगस्त को 72वां स्वतंत्रता दिवस देश वास्तव में अखंड भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उन्होने कश्मीर समस्या को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की देन बताया। मंच संचालन सुखमीत सिंह नगला व हरपाल सिंह उगाला ने किया। इस अवसर पर अन्य के अलावा तरलोचन सिंह हांडा, सुरजीत सिंह बोरीपुर, भूपेंद्र ङ्क्षसह कंबोज नगला, हरबंस सिंह मुत्ती, अजीतपाल सिंह दामली, कुलवंत सिंह नगला, सुखमीत सिंह नगला, सतनाम सिंह कंबोज नलवी, डा. गुरदीप सिंह हेर, हरभजन सिंह मोहनपुर, जसबीर सिंह मामूमाजरा, पालिकाध्यक्ष बलदेवराज चावला, डा. आर.एस.घुम्मन व भाजपा के पदाधिकारी कर्णराज सिंह तूर,मुलखराज गुंबर, अरूण कंसल, अशोक भसीन एम.सी., गोपाल राणा, टेकचंद शर्मा व पूरे क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंचे पंच, सरपंच, नंबरदार व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कर्णदेव कंबोज ने कहा कि हरियाणा में पिछले शासनों में नौकरियों की नीलामी होती थी लेकिन वर्तमान भाजपा शासन में मैरिट व पारदर्शिता के आधार पर सरकार ने रिकार्ड 68 हजार नौकरियां दिलाई हैं। इस अवसर पर दो दानवीरों बलवंत सिंह कलसानी व रबेल ङ्क्षसह नलवी दिल्ली वालों ने स्मारक को क्रमश: अढाई व दो लाख रूपए दान देने की घोषणा की। इस अवसर पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेेते हुए कहा कि जब अनुच्छेद 370 व 35ए को खत्म करने के निर्णय का समूचा देश स्वागत कर रहा है और खुशियां मना रहा है ऐसे में कांग्रेस मायूस है व इसका विरोध कर रही है, विनाश काले विपरीत बुद्धि वाली कहावत हो रही है। उन्होने हजारों उपस्थित लोगों को कश्मीर बारे प्रधानमंत्री के निर्णय के समर्थन में हाथ ऊपर उठवाकर सिद्ध किया कि जनता कितनी प्रसन्न है। उन्होने लोगों से भाजपा से जुडऩे और इसकी नीतियों व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया। उन्होने कहा कि वह सबका साथ सबका विकास, हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांतों को लेकर समूचे क्षेत्र का विकास कर रहे हैं।
Post Now India Post Now India