करनाल मानव सेवा संघ (रजि0) द्वारा हर दो मास बाद की जाने वाली शादियों की भांति इस बार भी दिनांक 11.08.2019 दिन रविवार को जरुरतन्द परिवार की 2 कन्याओं की शादी का अयोजन किया गया ।
स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने बताया कि इस आयोजन में गीता रानी (करनाल) संग नरेन्द्र कुमार (करनाल), कविता रानी (करनाल) संग कर्ण (करनाल) के पवित्र बंधन में बंधे । गायत्री परिवार द्वारा हिन्दु रीति रिवाज अनुसार जोड़ो के फेरे करवाये गये व आये हुये अतिथियों ने जोड़ो को अपना आर्शीवाद दिया । स्टेज का संचालन दुली चंद शर्मा जी ने किया । इस समारोह में जरुरतमन्द परिवार की दोनों कन्याओं को उनके रीति रिवाज अनुसार शादी करवाकर सम्भव दान व घरेलु समान देकर उनको विदा किया गया। इस समारोह में शहर के प्रतिष्ठित व गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक/धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य शादी के बंधन में बंधे जोड़ो को अपना आर्शीवाद एवं योगदान देने पहंुचे । सभी को प्रातः नाशता व दोपहर का भोजन करवाया गया । आये हुये मुख्य अतिथियों को मोमैंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने बताया कि अबतक करनाल मानव सेवा संघ लगभग 632 शादियां करवाई जा चुकी है। उन्होंने सभी सेवाभावी सज्जनों से अपील कि की इस पुण्य के कार्यो में अपना सहयोग बनायें रखे ।
इस मौके मुख्य रुप से डा0 गोपल कृष्ण, राम लाल अरोड़ा, श्रीमती सवित्री बिन्दलेश, भगवान दास अघी (पूर्व पार्षद), कंवल भसीन (पूर्व पार्षद), डा0 एम0आर0 गुप्ता, चेतन पसरीचा केवल कृष्ण अरोड़ा, सुरेश जुनेजा, रामप्रकाश शर्मा, संजय जैन, श्रीमती राज रानी, ईश्वर शर्मा, केयर सिंह चोपड़ा, रवि दत्त शर्मा, रमेश शर्मा, विशंभर, बलवंत राज गर्ग, सज्जन सिंह, जगदीश नागपाल व दोनो परिवारों के सदस्य शामिल हुये ।
Post Now India Post Now India