Breaking News
Home / Uncategorized / एनसीसी छात्र व छात्राओं ने किया मार्च पास्ट

एनसीसी छात्र व छात्राओं ने किया मार्च पास्ट

पिहोवा 13 अगस्त: उपमंडलस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पिहोवा अनाजमंडी में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए मंगलवार को फाईनल रिहर्सल कार्यक्रम में सांस्कृतिक टीमों का चयन भी कर लिया गया।

मंगलवार को प्रात: मार्च पास्ट की टीमों ने जमकर अभ्यास किया एवं डम्बल व लेजियम के साथ जमकर पसीना बहाया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने चयन समिति के सदस्यों की तालियां बटोरीं। मार्च पास्ट में डीएवी कालेज के छात्रों की एनसीसी यूनिट एवं छात्राओं की एनसीसी यूनिट ने जमकर अभ्यास किया। इसके साथ संत ईश्वर सिंह अकादमी, बाबा श्रवण नाथ माध्यमिक विद्यालय, सीडी शिक्षा निकेतन, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पिहोवा एवं राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पिहोवा, गीता माडल स्कूल, शिव शिक्षा निकेतन स्कूल के बच्चों ने मार्च पास्ट कार्यक्रम में भाग लिया। इसके पश्चात छात्र एवं छात्राओं ने मास पीटी का जोरदार प्रदर्शन कर सबकी वाहवाही लूटी। छात्रों ने एकजुट डम्बल शो का प्रदर्शन किया।

15 अगस्त की सांस्कृतिक टीमों में डीएवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पिहोवा का समूह गान, गीता माडल स्कूल का वृक्ष आरक्षण पर आधारित कोरियोग्राफी, माऊंट लिटरा ज़ी स्कूल की देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी, संट थामस कान्वेंट स्कूल संधौली की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित कोरियोग्राफी, सीडी पब्लिक स्कूल का पंजाबी गिद्दा, गीता माडल स्कूल का मंगल पांडे के जीवन पर आधारित कोरियोग्राफी, भगवान परशुराम सीनियर सैकेंडरी स्कूल का हरियाणवी डांस, सीडी शिक्षा निकेतन स्कूल द्वारा देशक्ति पर आधारित स्किट तथा गुरू नानक देव अकाडमी द्वारा राष्टï्रीयगान प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिल्ला, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र गर्ग सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *