Breaking News
Home / Social / कुरूक्षेत्र जेल में लगाया गया निशुल्क चिकित्सीय शिविर

कुरूक्षेत्र जेल में लगाया गया निशुल्क चिकित्सीय शिविर

डा0 आशिष अनेजा, गैपियो मैम्बर एवं चिकित्सा अधिकारी कुरूक्षेत्र युनिवर्सिटी कुरूक्षेत्र के संहयोग से डी.डब्लु.एस कुरूक्षेत्र के द्वारा आज जिला कारागार कुरूक्षेत्र में एक निशुल्क चिकित्सीय शिविर लगाया गया तथा रोगी बन्दियों का उपचार सुनिश्चित किया गया। उक्त शिविर में लगभग 220 पुरूष बन्दियों का मैडिकल चैकअप किया गया और निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। डा0 आशिष अनेजा, वरून शर्मा, डा0 योगेश कुमार, नीरज कुमार, अनिल शर्मा, पार्थ व डा0 संदीप सैनी जेल चिकित्सा अधिकारी ने उक्त शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान जेल प्रशासन की और से डा0 संजय सिहं, श्री रेशम सिहं, उप अधीक्षक जेल, श्री शिवेन्द्रपाल, उप अधीक्षक जेल श्री रघुबीर सिहं, सहायक अधीक्षक जेल व अन्य जेल स्टाफ मौजुद रहा। इस दौरान आजकल के मौसम में विशेषतः होने वाली त्वचा एलर्जी, मलेरिया, डेगु आदि बिमारियों की रोकथाम बारे बन्दियों को जागरूक किया गया। उक्त शिविर के समापन पर डा0 संजय सिहं अधीक्षक जेल ने जेल प्रशासन की और से डा0 आशिष अनेजा व उनकी चिकित्सीय टीम का जेल में चिकित्सीय शिविर लगाने पर आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जेल में इस प्रकार के चिकित्सीय शिविर लगाते रहने बारे अनुरोध किया।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *