Breaking News
Home / Uncategorized / अब पेंशन की आयु जांच के लिए मेडिकल बोर्ड होंगे उपमंडल स्तर पर भी

अब पेंशन की आयु जांच के लिए मेडिकल बोर्ड होंगे उपमंडल स्तर पर भी

करनाल 14 अगस्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड़ ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार वृद्धावस्था सम्मान भत्ता बनवाने के लिए अब जिला स्तर की तर्ज पर उपमंडल स्तर पर मेडिकल बोर्ड गठित किए जाएंगे।

जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता बनवाने के लिए आवेदक को जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में फार्म जमा करना होगा। विभाग के कर्मचारियों द्वारा फार्म की जांच की जाएगी और आयु आंकलन के लिए संबंधित उपमंडल की मेडिकल टीम के पास लिस्ट भेजी जाएगी जहां आवेदक की डाक्टरी जांच के बाद आयु का प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना लिस्ट में नाम आए किसी भी प्रार्थी की आयु आंकलन नहीं की जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *