Breaking News
Home / Uncategorized / जिला पुलिस, जिला प्रशासन एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 18 अगस्त को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक स्थानीय कमेटी चौक के नजदीक स्थित शहीदी स्मारक के सामने अपनी राहें-अपनी आजादी राहगिरि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

जिला पुलिस, जिला प्रशासन एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 18 अगस्त को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक स्थानीय कमेटी चौक के नजदीक स्थित शहीदी स्मारक के सामने अपनी राहें-अपनी आजादी राहगिरि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

कैथल 17 अगस्त: जिला पुलिस, जिला प्रशासन एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 18 अगस्त को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक स्थानीय कमेटी चौक के नजदीक स्थित शहीदी स्मारक के सामने अपनी राहें-अपनी आजादी राहगिरि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज इस राहगिरि कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे तथा कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे।

उप पुलिस अधीक्षक श्री बलविंद्र सिंह ने बताया कि कैथल पुलिस, जिला प्रशासन तथा शहर की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से इस राहगिरि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राहगिरि कार्यक्रम में योगा, नृत्य, गीत, रागिनी व अन्य खेल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बच्चों व महिलाओं के लिए राहगिरि कार्यक्रम में विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित राहगिरि कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी राहें-अपनी आजादी के इस कार्यक्रम में मस्ती के पलों का भरपूर आनंद उठाएं तथा अपनी प्रतिभा का भी इस कार्यक्रम में प्रदर्शन करें। राहगिरि कार्यक्रम प्रतिभा के धनी कलाकारों को अपनी छुपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *