करनाल 17 अगस्त: 18 अगस्त रविवार को कालका से शुरू होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर चण्डीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र तोमर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, सभी मंत्रीगण, सांसदगण तथा सभी महापौर की एक संयुक्त बैठक हुई, जिसमें इस यात्रा के सफल आयोजन को लेकर प्रबंधो की समीक्षा की गई तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस बैठक में करनाल से मंत्री कर्णदेव काम्बोज, विधायक हरविन्द्र कल्याण, विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क, विधायक भगवान दास कबीरपंथी, मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द, भाजपा नेता अशोक सुखीजा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में 18 अगस्त को शुरू होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर करनाल शहर के लोगो में भारी उत्साह है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अगस्त को मुख्यमंत्री की यात्रा करनाल शहर में प्रवेश करेगी, लोगो द्वारा पूरे जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा के आगमन को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगो तक निमंत्रण पहुंचाया जा रहा है और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने बताया कि शहर में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने वाले बड़े-बड़े होर्डिंग तथा स्वागत गेट भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रो में लेकर जाएंगे और 8 सितम्बर को रोहतक में इसका समापन होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव में प्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
Post Now India Post Now India