बाबैन 19 अगस्त: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोगों के आशीर्वाद से प्रदेश में पहली बार भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनी और इस सरकार ने अपने वचन को पूरा करते हुए प्रदेश से भ्रष्टïाचार और भ्रष्टïाचारियों का दलालों सहित सफाया करने का काम किया। इन सफेद कुर्ते वाले दलालों के कपड़े खूंटी पर टांगने का काम भाजपा की ईमानदार सरकार ने किया। अहम पहलू यह है कि कांग्रेस, इनेलो सहित अन्य विपक्षी दलों ने जहां अपने परिवारों और सम्पति को आगे बढ़ाने का काम किया, वहीं भाजपा सरकार ने प्रदेश के ढाई करोड़ लोगों के परिवारों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ उनका भला करने का काम किया। इसलिए बाहर वाले हमें कुछ नहीं सिखा सकते, बाहर वालों को भाजपा ही सिखाने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को लाडवा विधायक डा. पवन सैनी द्वारा बाबैन अनाज मंडी के समक्ष जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के दौरान लोगों से रथ पर सवार होकर सीधा संवाद कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा का बाबैन में पहुंचने पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक डा. पवन सैनी, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के युवा नेता राजेन्द्र बीरु कड़ामी, भाजपा के वरिष्ठï नेता डा. गणेश दत्त शर्मा, भाजपा नेता धुम्मन सिंह किरमच आदि ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की फोटो से सुसज्जित टी-शर्ट पहनकर और साईकिल पर सवार होकर बाबैन कार्यक्रम स्थल तक ढोल की थाप पर झूमते हुए पहुंचे। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का गांव भालड, बहलोलपुर, लौहारा, भैणी आदि जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान शाहबाद मार्ग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद यात्रा को कुछ समय के लिए बीच में रोककर सरस्वती नदी के किनारे बन रहे घाट के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोगों के आशीर्वाद से ही शाहबाद, लाडवा, थानेसर और अब सांसद नायब सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल हुई। अब लोगों के आशीर्वाद से भाजपा 75 प्लस का लक्ष्य पूरा करेगी। सरकार ने अपने कार्यकाल में कई क्रांतिकारी परिवर्तन किए और पंचायतों और नगरपालिकाओं में शैक्षणिक योग्यता को अनिवार्य करने का काम किया। इस मामले पर विपक्ष ने शोर भी मचाया लेकिन सरकार को जीत हासिल हुई। उन्होंने कहा कि आगामी एजेंडे में जहां 9 और कालेज खोले जाएंगे और बेटियों के लिए कालेजों तक यातायात की व्यवस्था भी की जाएगी, प्रदेश में खेतों की तरफ जाने वाले मार्गो को पक्का करने का काम किया जाएगा तथा शाहबाद-लाडवा मार्ग को फौर लैन करने के कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इतना ही नहीं बाबैन के पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने का काम किया गया। इसके अलावा हल्के के विकास कार्यो पर करोड़ों रुपए की की राशि खर्च की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री विकास जालखेड़ी, ओमप्रकाश, सरंपच सुर्या सैनी, डिम्पल सैनी, मलकीत सिंह, जसविन्द्र, मंडल अध्यक्ष पिपली बरखा राम, नरेन्द्र मथाना, शेरसिंह आदि उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India