Breaking News
Home / Uncategorized / इन्जिनियरिंग संस्थानों में बड़े उद्योग जरूरी: प्रो. जिन्दल

इन्जिनियरिंग संस्थानों में बड़े उद्योग जरूरी: प्रो. जिन्दल

कुरुक्षेत्र, 19 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान में टीक्यूप 3 के सौजन्य से सुन्दर संरचना और सिस्टम विषय पर मैकेनिकल विभाग में साप्ताहिक फैकल्टी डेवेलेपमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए पंजाब इन्जिनियरिंग कॉलेज में ऐयरस्पेस विषय के निपुण प्रो. तजेन्द्र कुमार जिन्दल ने कहा कि टैक्नीकल युग में बढ़ती जनसंख्या वृद्धि के कारण उत्पादन की डिमांड किसी भी उत्पाद की सुन्दर संरचना के ऊपर काफी निर्भर करती है उसके लिए बढिय़ा सिस्टम की जरूरत होती है। प्रो. जिन्दल ने बताया कि जिस प्रकार से मेडिकल के शिक्षण संस्थानों में बड़ा हस्पताल होता है, एक ही जगह पर हर प्रकार का स्वास्थ्य संबधी शोध होता है। उसी प्रकार इन्जिनियरिंग शिक्षण संस्थानों में भी बड़े उद्योग होने चाहिए ताकि सभी विभागों से जुड़े विद्यर्थी किसी भी उत्पाद को बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दे सकें। सुन्दर संरचना के लिए सुन्दर मैटिरियल की आवश्यकता होती है।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने कहा कि फैकल्टी डेवेलेपमेंट कार्यक्रम से शिक्षकों को निरन्तर सीखने को मिलता है जिसका मूल उद्देश्य व्यक्ति को शिक्षा ग्रहण करने की प्रवृति का विकास भी निरन्तर होता है जिसे शिक्षक अपने विषय के प्रति अपडेट रहते हैं।
विशिष्ट अतिथि एनआईटी से प्रो. ज्ञान भूषण ने कहा कि मैकेनिकल इलैक्ट्रॉनिक्स, सिविल, इलैक्ट्रिकल को सुन्दर संरचना प्रदान करने के लिए सिस्टम से कार्य करना पड़ता है जैसे कि हर व्यक्ति स्मार्टफ ोन में अति स्मार्ट फीचर देखना चाहता है वो उसकी संरचना पर निर्भर करता है। उन्होंने विषय की महत्ता पर अधिक प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को बारीकी से प्रशिक्षित किया।
कार्यशाला के संयोजक डॉ. सुनील डींगड़ा व डॉ. पुनीत बंसल ने कार्यशाला में साप्ताहिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को प्रस्तुत करते हुए मेहमानों का स्वागत किया। डॉ. रामअवतार ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ. अनुराधा, मंजीत बोहत, डॉ. संजीव आहुजा, रणधीर भौरिया, विशाल, डॉ. मुनीष गुप्ता, मयंक, रविन्द्र चौधरी, पंकज, क्रिती, शिवानी, प्रिया, मनीष सैनी, प्रमिन्द्र सैनी, हरिकेश पपोसा आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *