कुरुक्षेत्र 19 अगस्त: अतिरिक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए 21 अगस्त को परिवार स्मृद्घि योजना का शुभारम्भ करेंगे और लाभार्थियों को फैमिली आईडी वितरित करेंगे।
वे सोमवार को लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहलु मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने वीसी के जरिए सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी परिवार स्मृद्घि योजना के फार्म भरवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों को इस फैमिली आईडी की पूरी तरह से जानकारी देने के उपरांत 21 अगस्त को एक कार्यक्रम आयोजित करके सभी लाभार्थी पात्रों को बुलाया जाए और इन सभी लाभार्थियों के फैमिली आईडी व परिवार स्मृद्घि योजना सम्बंधी फार्म कल शाम तक भरवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ जिले के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के फैमिली आईडी से सम्बन्धित फार्म भरवाकर जिला योजना अधिकारी कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
एडीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि गैस गैस एंजेसियों को हिदायत दी जाए कि जो व्यक्ति अपना गैस सिलेण्डर की बुकिंग करवाने आता है उसे फैमिली आईडी से सम्बन्धित एक फार्म दिया जाए ताकि वह अपनी फैमिली का पूरा डाटा उस फार्म में भरकर सम्बन्धित गैस एंजेसी में जमा करवाएं ताकि समय रहते सभी का डाटा एकत्रित किया जा सके। गैस एंजेसियों से सम्बन्धित फार्म का की एंट्री जिला प्लानिंग अधिकारी की देखरेख में होगी तथा इस कार्य के लिए जिला प्लानिंग अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस फैमिली आईडी के फार्म को समय रहते पूरा किया जाए ताकि सभी का डाटा एकत्रित किया जा सके और इस फार्म को भरने के बाद पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। इस फार्म को पोर्टल पर ध्यानपूर्वक अपलोड करना होगा किसी भी व्यक्ति का फार्म बिना हस्ताक्षर व बिना मोबाईल नम्बर के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाएगा और इसको अपलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट सम्बन्धित व्यक्ति को देना सुनिश्चित करें ताकि वह भविष्य में उसके काम आ सके। मौके पर एसडीएम थानेसर अश्विनी मलिक, एसडीएम डा. संजय कुमार, डीएसओ लक्की अरोड़ा, डीएफएससी नरेन्द्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India