Breaking News
Home / Uncategorized / अहमदाबाद से शुरु की गई मेरा भारत स्वर्णिम भारत यात्रा 21 अगस्त को सुबह 7 बजे धर्मनगरी पहुंचेगी

अहमदाबाद से शुरु की गई मेरा भारत स्वर्णिम भारत यात्रा 21 अगस्त को सुबह 7 बजे धर्मनगरी पहुंचेगी

कुरुक्षेत्र, 19 अगस्त : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के युवा प्रभाग द्वारा अहमदाबाद से शुरु की गई मेरा भारत स्वर्णिम भारत यात्रा 21 अगस्त को सुबह 7 बजे धर्मनगरी पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तृतीय गेट पर इस यात्रा का भव्य स्वागत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र द्वारा किया जाएगा। पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने बताया कि इस अभियान का उद्ेदश्य राजयोग द्वारा युवाओं में श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण करना, करोड़ों युवाओं की नाकारात्मक सोच को बदल कर उनमें साकारात्मक सोच पैदा करना और युवाओं को नशे की आदत से छुड़ाना है। उन्होंने बताया कि युवा वह शक्ति है, जो चाहे वह कर सकती है। मगर आज का युवा क्या कर रहा है। एक देश के विकास में अपनी शक्ति लगा रहा है, तो दूसरा अपनी शक्ति नष्ट कर रहा है। कोई स्वच्छ अभियान में जी-जान से लगा है, तो कोई गंदगी फैला रहा है। ऐसे में आध्यात्म संस्कृति से ही नए समाज की पुन: स्थापना संभव है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग द्वारा मेरा भारत स्वर्णिम भारत यात्रा अभियान का संचालन किया गया है। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त 2017 को अहमदाबाद से शुरु हुई यह यात्रा 3 वर्ष तक चलेगी। यात्रा में चल रही बस प्रदर्शनी विभिन्न शहरों से होते हुए 21 अगस्त को सुबह 7 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इस दौरान धर्मनगरी के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी कॉलेज, कुविवि के यूआईईटी, बीपीआर कॉलेज, आईटीआई उमरी और राजकीय कॉलेज के अलावा विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और जिला कारागार में कार्यक्रम होंगे। उनके मुताबिक सुबह 10 से 12 बजे तक यूनिवर्सिटी कॉलेज, 2 से 4 बजे तक नए बस स्टैंड पर और सांय 5 से 7:30 बजे तक ब्रह्मसरोवर पर प्रदर्शनी लगेगी। इस मौके पर बीके सुदर्शन बहन, बीके संत कुमार, बीके डा.आरडी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *