कैथल 20 अगस्त: मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार के गठन के समय इस सरकार को अनुभवहीन कहने वाले विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी सरकार की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्था परिवर्तन को देखकर अब खुले मन से यह स्वीकार कर लिया है कि वे राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। मौजूदा सरकार द्वारा परिवारवाद एवं क्षेत्रवाद की राजनीति पर अंकुश लगाते हुए सम्पूर्ण प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाकर व्यवस्था परिवर्तन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अढाई करोड़ जनता उनके लिए एक परिवार के समान है, जिसकी भलाई के लिए वे निरंतर निष्ठïा और लग्न से जन सेवा में कार्य कर रहे हैं।
श्री मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा के कैथल शहर में पहुंचने के उपरांत विभिन्न स्थलों स्थानीय परशुराम चौक, भाई उदय सिंह किला, पेहवा चौक तथा चौधरी छोटू राम चौक पर उमड़े भारी जन समूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कैथल की जनता का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा आगामी 5 वर्षों के लिए भारतीय जनता पार्टी के लिए आशीर्वाद मांगा। लोगों ने भी मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा कर अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने जब जनता से कहा कि क्या वे उनका आगामी 5 साल के लिए लाईसैंस रिन्यू करेंगे, तो उपस्थितगण ने दोनों हाथ उठाकर मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि जनता का पूरा समर्थन उन्हें मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 5 वर्षों के दौरान सरकार द्वारा पूरी निष्ठïा, लग्न, ईमानदारी एवं पारदर्शिता से प्रदेश में बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में एक समान विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पालिका, पंचायती समिति आदि को ज्यादा अधिकार दिए गए हैं। जिला परिषद को ज्यादा अधिकार देते हुए सरकार द्वारा 25 करोड़ का बजट देने का निर्णय लिया गया है। सरकार द्वारा अंतर्जिला परिषद बनाई गई है। देश में पहली बार हरियाणा सरकार द्वारा पढी-लिखी पंचायतों के लिए आवश्यक संशोधन करके लागू किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विपक्षी पार्टियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली तथा व्यवस्थ परिवर्तन को देखकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं में यह परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पाॢटयों द्वारा परिवारवाद एवं क्षेत्रवाद को महत्व दिया जाता था तथा अपने परिवारों के विकास पर ही ज्यादा ध्यान दिया जाता था। मुख्यमंत्री ने स्पष्टï किया कि उनके लिए प्रदेश की अढाई करोड़ जनता एक परिवार है और वे इस पूरे परिवार के कल्याण एवं विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन किया है तथा जनता ने भी इस सरकार को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव के दौरान जनता ने विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने लोगों का आह्वïान किया कि वे इस बार विधानसभा चुनाव में कैथल की सीट भी भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैथल में भी सैंकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं पूर्ण करवाई गई हैं। कैथल में सरकार द्वारा एलीवेटेड रेलवे लाईन को मंजूरी प्रदान की गई है, जिससे शहर में यातायात सुगम होगा। इसके अतिरिक्त कैथल से करनाल एवं कैथल से कुरुक्षेत्र मार्ग का चार मार्गीकरण किया जा रहा है, जिसके पूर्ण होने पर लोगों को बेहत्तर यातायात सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने स्वयं द्वारा गोद लिए गए गांव क्योड़क में करवाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में कहा कि इस गांव में सीवर का कार्य जारी है तथा गांव में चौधरी चरण सिंह पशु विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र की भी स्थापना की जा रही है। इसके अतिरिक्त भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य गांव में करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैथल में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना भी की जा रही है, जिस पर लगभग 15 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। सरकारी योजनाओं के लाभ को पात्र व्यक्तियों तक सीधे पहुंचाने के लिए योजनाओं के क्रियांवयन को ऑनलाईन किया गया है तथा कैथल में अंत्योदय भवन के माध्यम से सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। स्थानीय हुड्डïा सैक्टर 21 में साढे 12 करोड़ रुपये की लागत से चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम स्थापित किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा गत 5 वर्षों के दौरान किए गए विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों के लिए आगामी 5 वर्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी के 75 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना आशीर्वाद दें, जिसके जवाब में उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर पार्टी को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब व्यक्ति की भलाई के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी के नेताओं से बिना आंतरिक कलह के एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी पर विश्वास रखें तथा पार्टी के 75 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को कैरोसीन मुक्त प्रदेश बनाया गया है, जिससे तेल में मिलावट जैसी समस्याओं का समाधान हुआ है और प्रदेश सरकार के इस कदम को विपक्षी पार्टियों ने भी खुले मन से सराहा है। उन्होंने कहा कि अब पर्ची व खर्ची से सरकारी नौकरी नहीं मिलती, बल्कि मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त तबादला भी मैरिट के आधार पर भी किया जा रहा है। उन्होंने गु्रप सी के कर्मचारियों में से एचसीएस नोमिनेशन के संदर्भ में कहा कि 5400 कर्मचारियों ने इसके लिए आवेदन किया था, जिसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। मैरिट के आधार पर ही इनका चयन होगा।
इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी, करनाल के लोकसभा सांसद संजय भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह व अमित आर्य, एक और सुधार कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल, हरियाणा वन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन अरुण सर्राफ, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर सिंह कुण्डु, नगराधीश विवेक चौधरी, कर्ण सिंह रानौलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, मार्केट कमेटी कैथल के चेयरमैन राजपाल तंवर, संजय भारद्वाज, श्याम सुंदर बंसल, राव सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक लीला राम, राव सुरेंद्र सिंह, श्याम सुंदर बंसल, रामपाल राणा, सुरेश गर्ग नौच, कमलेश ढांडा, शैली मुंजाल, सुरेश राविश, नरेंद्र गुर्जर, रमनदीप कौर, रवि भूषण गर्ग,कैलाश भगत, नरेश मित्तल, राजेंद्र शर्मा सलेटी, गोपाल सैनी, विजय शर्मा, विनोद सोनी, आशा रानी, नरेंद्र गोरसी, यशपाल प्रजापति, रितेश शर्मा, तृप्ता सेचदेवा, सुरेश संधू, पाला राम सैनी, प्रवीण सरदाना, ज्योति सैनी, पाला राम कश्यप, सुरेंद्र गर्ग बिट्टïू सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India