कैथल 20 अगस्त: नगराधीश श्री विवेक चौधरी ने सद्भावना दिवस के उपलक्ष में अधिकारियों व कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, धर्म, क्षेत्र अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता एवं सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संविधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलवाई।
श्री विवेक चौधरी ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में सद्भावना दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस के मौके पर शपथ दिलवा रहे थे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हर अधिकारी व कर्मचारी सद्भावना की शपथ को अपने जीवन में आत्मसात करें ताकि सम्पूर्ण विश्व में आपसी सद्भाव एवं भाईचारा की भावना प्रबल हो सके। हमने प्राचीन समय से ही पूरे विश्व को एक परिवार माना है। उन्होंने कहा कि सद्भावना दिवस का आयोजन हर वर्ष 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित किया जाता है, जिन्होंने विश्व में सद्भावना को बढावा देने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि देश में कम्प्यूटर क्रांति के जनक रूप में भी श्री राजीव गांधी का योगदान रहा है, जिन्होंने वैश्विकरण के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी को बढावा दिया। उन्होंने विश्व के कई देशों में भारतीय शांति सेना को भेजकर ऐसे देशों में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने उपस्थितगण का आह्वïान किया कि हम सब आपसी सौहार्द एवं प्रेम पूर्वक रहें, ताकि देश में सद्भाव बना रहा और हमार देश समृद्ध व विकसित हो सके।
Post Now India Post Now India