Breaking News
Home / Uncategorized / पारदर्शिता के साथ वास्तविक लाभपात्रों के बने बीपीएल कार्ड: मिर्जापुर

पारदर्शिता के साथ वास्तविक लाभपात्रों के बने बीपीएल कार्ड: मिर्जापुर

पिहोवा 21 अगस्त: भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से पूरी पारदर्शिता के साथ जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। बीपीएल राशन कार्ड का वितरण सरकार की इसी महत्वाकांक्षी योजना का प्रमाण है। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर बुधवार को पिहोवा बीडीपीओ कार्यालय के बहुउदेशीय हाल में बीएपीएल राशन कार्ड वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन गुरनाम मलिक, भाजपा नेता रामधारी शर्मा, नवाब सिंह, तहसीलदार नवनीत कुमार ने पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के 940 प्रार्थियों को बीपीएल कार्ड वितरित किए गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में एक साथ बीपीएल राशन कार्ड वितरण समारोह का आयोजन करते हुए सरकार द्वारा योजना का लाभ आमजन मानस तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में बीपीएल राशन कार्ड लाभार्थियों को राशन कार्ड का वितरण कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि जिला के सभी चार विधानसभा में एक साथ बीपीएल कार्ड वितरण समारोह का आयोजन हुआ है जिसमें हजारों लाभपात्रोंं को बीपीएल राशन कार्ड वितरित किए गए हैं। उन्होंने लाभपात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल में किए गए बीपीएल सर्वेक्षण के पात्र परिवारों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र के फार्म भी भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीपीएल राशन कार्ड धारक मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के भी पात्र होंगे। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेन्द्र रोहिला, एएफएसओ हुकम चंद, निरीक्षक नीरज, सुशील कुमार, पीओ ईश्वर शर्मा आदि उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *