कैथल 22 अगस्त: स्थानीय पुराना अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन की अध्यक्षता में पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में डॉ. सुरेंद्र नैन ने जिला के लिंगानुपात में सुधार के लिए जिला में स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रेड करने के निर्देश दिए ताकि प्रसव पूर्व लिंग जांच एवं कन्या भू्रण हत्या की किसी भी घटना को रोका जा सके।
इस बैठक में स्थानीय करनाल रोड स्थित दुर्गा अल्ट्रासाउंड केंद्र को नए अल्ट्रासाउंड केंद्र के पंजीकरण को लंबित रखने का निर्णय लिया गया। चीका स्थित चण्डीगढ अल्ट्रासाउंड केंद्र द्वारा नई मशीन खरीदने के प्रस्ताव को समिति द्वारा अनुमती प्रदान की गई। ढांड स्थित राजपाल मैमोरी होस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र की नई अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने के प्रस्ताव को सभी दस्तावजों के अवलोकन के उपरांत अनुमती प्रदान की गई। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित कंसल होस्पिटल की नया अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकरण के प्रस्ताव को पूरी प्रक्रिया होने उपरांत नियमानुसार कार्रवाई का निर्णय लिया गया। डॉ. आशीष गोयल एमओ पीएचसी बाता की कैथल नागरिक अस्पताल में पंजीकरण एवं अल्ट्रासाउंड करने के प्रस्ताव को अभी लंबित रखा गया है, क्योंकि यह मामला अभी माननी सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है।
इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़, डॉ. रेणु चावला, डॉ. अनिल अग्रवाल, एडीए सुनील,सीडीपीओ कमलेश गर्ग, जिला ईंट भ_ïा एसोसिएशन के प्रधान राम प्रसाद बंसल व गीता रानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India