कैथल 22 अगस्त : उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला कैथल के लिए विभिन्न विकासात्मक घोषणाएं की थी, जिनमें से 105 पूरी हो चुकी हैं तथा 104 पर तेजी से कार्य चल रहा है। सभी संबंधित अधिकारी चल रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्वक जल्द पूरा करें ताकि आमजन को इसका लाभ मिले। इन घोषणाओं में से 17 नोटफिजिवल हैं। सभी विभागाध्यक्ष उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर कार्य करें और जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें अपडेट करना भी सुनिश्चित करें।
डॉ. प्रियंका सोनी मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रही थी। कार्य में ढिलाई करने पर उपायुक्त ने चीका बिजली विभाग के कार्यकारी अभियन्ता को तथा बैठक में नहीं आने पर पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जिला में जितने भी सड़क इत्यादि बनाने के कार्य चल रहे हैं, वह सभी तयमाप दण्डों के अनुसार पूरे होने चाहिए। जितने भी विकास कार्य अंतिम चरण में है, उन सभी को अगली बैठक तक पूरा करवाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अनेक योजनाएं विभिन्न विभागों से जुड़ी हुई हैं, संबंधित विभाग आपसी तालमेल से कार्य को जल्दी पूरा करें।
इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया, जी.एम. रोडवेज रामकुमार, डीईओ जोगिन्द्र हुड्डïा डीआरओ सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही,कार्यकारी अभिन्यता प्रशांत, राजकुमार, कुलदीप सिंह, जिला खेल अधिकारी सतविन्द्र गिल, सुदेश सिवाच सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India