Breaking News
Home / Uncategorized / पहले की सरकारों में भाई-भतीजों व रिश्तेदारों के घर भरने का किया काम, हमारी तो प्रदेश की अढ़ाई करोड़ जनता रिश्तेदार व भाई-भतीजे हैं, हमने करना है इनका विकास: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

पहले की सरकारों में भाई-भतीजों व रिश्तेदारों के घर भरने का किया काम, हमारी तो प्रदेश की अढ़ाई करोड़ जनता रिश्तेदार व भाई-भतीजे हैं, हमने करना है इनका विकास: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

इन्द्री/करनाल, 22 अगस्त इन्द्री विधानसभा क्षेत्र के गांव भादसों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने पर खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने भाजपा समर्थकों के साथ किया जोरदार स्वागत, जन आर्शीवाद यात्रा में उपमंडल इन्द्री के गांवों के हजारों भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद भारत माता की जय, वंदे मातरम, मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिंदाबाद, कर्णदेव काम्बोज जिंदाबाद के जोरदार नारे लगे।
गत दिवस कालका से चली जन आशीर्वाद यात्रा कुरूक्षेत्र से होते हुए विधानसभा इन्द्री के गांव भादसों में सुरेन्द्र उड़ाना ने साथियों सहित मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा बुटान खेड़ी, बुढऩपुर बांगर से होते हुए इन्द्री के उद्यम सिंह चौक पर पहुंची, जहां पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन आर्शीवाद यात्रा का शुभारंभ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कालका से किया था और इस जन आर्शीवाद यात्रा में प्रदेश के सभी नेतागण मिलकर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जनता ने भाजपा को भारी बहुमत देकर प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर दिया था और प्रदेश में बनी भाजपा सरकार ने पिछले 5 साल में पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से कार्य करते हुए दिन-रात प्रदेश की जनता की सेवा की है। उन्होंने बताया कि इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में लगभग 13 सौ करोड़ रूपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं, जैसे इन्द्री में हर्बल पार्क, पश्चिमी यमुना नहर पर पुलों का निर्माण, सीएचसी को 50 बैड का अस्पताल बनाना, अन्तर्राष्टï्रीय स्वीमिंग पुल, इन्द्रगढ़ में खेल स्टेडियम, कुजंपुरा को ब्लॉक का दर्जा, चौरपुरा में आईटीआई का निर्माण, इन्द्री में रैस्ट हाउस का निर्माण, इन्द्री से लाडवा रोड को फोरलेन आदि अनेकों कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर बनवाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी थी तब विपक्ष ने कहा था कि यह सरकार अनुभवहीन है और कुछ ही महीनों की है। लेकिन आज स्थिति है कि विपक्ष के नेताओं में भाजपा में शामिल होने की होड़ मची है। प्रदेश की हर पंचायत को करोड़ों रूपये की धनराशि विकास कार्यों के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत जनप्रतिनिधि पूछते है कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास इतना पैसा कहां से आया है तो उनको बताया जाता है कि यह सारा पैसा जनता का है और जनता के विकास के लिए ही पंचायतों को दिया जा रहा है। पिछली सरकारों ने सिर्फ अपने परिवार, भाई-भतीजे व अपने चेहते लोगों के घर भरने का काम किया है। लेकिन हमारा परिवार तो प्रदेश की अढ़ाई करोड़ जनता है। पिछली सरकारों में फैले भाई-भतीजावाद को समाप्त कर भाजपा सरकार ने प्रदेश में नौकरियों में फैले भ्रष्टïाचार को समाप्त किया। तबादला नीति में बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के पिछडे व गरीब लोगों के प्रति उनका बहुत लगाव है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिस परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं है, उन परिवारों के उम्मीदवारों को साक्षात्कार में 5 अतिरिक्त नम्बर देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर रोज नयी-नयी घोषणाएं की जा रही है और गत दिन प्रदेश में 56 हजार बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड वितरित किए गए है। नव हरियाणा का निर्माण कर इसे विकसित देशों की तरह आदर्श राज्य बनाना चाहते हैं, जन आशीर्वाद यात्रा केवल भाजपा की यात्रा नहीं बल्कि पूरे हरियाणा की जनता की यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में जनता के सहयोग से भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

इस मौके पर मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने इंद्री में पहुंचने पर मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि वर्षों से पिछड़े हुए इंद्री को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करोड़ों रुपये के अनुदान देकर विकसित करने का काम किया है। उन्होंने इंद्री की जनता से आने वाले पांच साल फिर भाजपा को देने का अनुरोध किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास काम्बोज ने जन आशीर्वाद यात्रा से पहले सैंकड़ों युवाओं के साथ इंद्री शहर में तिरंगा यात्रा निकाली।

इस मौके पर मंत्री कविता जैन, भाजपा सांसद संजय भाटिया, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मीडिया प्रभारी अमित आर्य, विकास काम्बोज सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बॉक्स: मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में हजारों की भीड़ से ऐसा लगा मानो सभी हो गए भाजपाई
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में ऐसा लगा जैसे पूरा इंद्री शहर घरों से बाहर निकल गया हो। हजारों की संख्या में लोगों ने भाजपा के झंडे लेकर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। इस यात्रा से मानो ऐसा लगा कि सभी पर भाजपा का रंग चढ़ा हो। इंद्री से करनाल के रास्ते में नौरता गांव में ऋषिपाल, मंडी गेट पर भाजपा नेता राज सिंह, जनेसरों में संदीप काम्बोज व माया राम अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का फूलों के साथ स्वागत करते दिखाई दिए।

बॉक्स: समौरा में जन आशीर्वाद यात्रा हुआ भव्य स्वागत, तेजिन्द्र सिंह तेजी ने मुख्यमंत्री को भेंट किया तुलसी का पौधा
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का समौरा गांव में भी भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता जयपाल शर्मा व जल प्राधिकरण के सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी ने भी सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फूलों की वर्षा करके उनका स्वागत किया। इतना ही नहीं तेजिन्द्र सिंह तेजी ने तो मुख्यमंत्री को तुलसी माता के पौधे का सुंदर गमला भेंट किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *