Breaking News
Home / Uncategorized / जल है तो कल है, जल की एक-एक बूंद अमृत के समान है, इसे व्यर्थ ना गवाएं: एडीसी अनीश यादव

जल है तो कल है, जल की एक-एक बूंद अमृत के समान है, इसे व्यर्थ ना गवाएं: एडीसी अनीश यादव

करनाल 24 अगस्त, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि हमारा सभी का प्रयास होना चाहिए कि हम सब मिलकर अपने गांव को साफ-सुथरा रखें तथा गांव के सार्वजनिक स्थानों मंदिर, धाम, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, व्यायामशालाएं, चौपाल, स्वास्थ्य केन्द्र आदि को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग करें और खुले नल पर टूंटी लगाकर जल बचाने का संदेश दें। जल है तो कल है, जल की एक-एक बूंद अमृत के समान है, इसे व्यर्थ ना गवाएं।

एडीसी ने जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जल बचाने के लिए जल शक्ति अभियान की शुरूआत की है। जिला में पानी की बर्बादी को रोकने और जल की बचत करने के लिए गांव व घर में खुले चलने वाले पानी के कनैक्शनों पर नल लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय जल संकट पैदा करने वाला हो सकता है। यदि हम इसके प्रति सजग नहीं होंगे तो आने वाली पीढ़ी को जल की कमी से जूझना पड़ेगा। सभी लोगों को जरूरत के अनुसार जल का प्रयोग करना चाहिए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *