Breaking News
Home / Uncategorized / प्रधानमंत्री राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली से शुरू करेंगे फिट इंडिया मूवमेंट: मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली से शुरू करेंगे फिट इंडिया मूवमेंट: मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा

करनाल 26 अगस्त, मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की याद में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देश भर में एक साथ फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली से करेंगे। हरियाणा में भी इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा ताकि देश के नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों व खेलों के प्रति जागरूक किया जा सके।

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के सरकारी व निजी विद्यालयों, कॉलेज-विश्वविद्यालयों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों, पंचायती राज, शहरी स्थानीय निकायों के साथ-साथ अन्य विभाग, जन प्रतिनिधि, महिलाएं व आमजन की भागीदारी फिट इंडिया मूवमेंट में सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का दूरदर्शन व अन्य टेलीविजन चैनलों के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री आमजन को फिटनेस शपथ भी दिलवाएंगे। उन्होंने सभी जिलों को अपने यहां कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करने के लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को केवल सरकारी कार्यक्रम न बनाया जाए बल्कि इसमें अधिक से अधिक लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र व एनएसएस के युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
वीडियो कॉन्फ्रैंस में सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो ने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाएगा। राजस्व वित्तायुक्त नवराज संधु व पुलिस महानिदेशक मनोज यादव सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने भी कार्यक्रम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी और अधिकारियों को प्रबंधों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने इस कार्यक्रम के लिए खेल विभाग व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोग लाईव देख सकें, इसके व्यापक प्रबंध किए जाएं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *