Breaking News
Home / Uncategorized / अब पेंशन आवेदकों की आयु जांच के लिए उपमंडल स्तर पर बनाए गए मेडिकल बोर्ड

अब पेंशन आवेदकों की आयु जांच के लिए उपमंडल स्तर पर बनाए गए मेडिकल बोर्ड

करनाल 26 अगस्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड़ ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार वृद्धावस्था सम्मान भत्ता बनवाने के लिए अब जिला स्तर की तर्ज पर उपमंडल स्तर पर मेडिकल बोर्ड गठित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता बनवाने के लिए आवेदक को अंत्योदय व सरल केन्द्र तथा सीएससी के माध्यम से ऑनलाईन फार्म भरने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में फार्म जमा करना होगा। विभाग के कर्मचारियों द्वारा फार्म की जांच की जाएगी और आयु आंकलन के लिए संबंधित उपमंडल की मेडिकल टीम के पास लिस्ट भेजी जाएगी जहां आवेदक की डाक्टरी जांच के बाद आयु का प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना लिस्ट में नाम आए किसी भी प्रार्थी की आयु आंकलन नहीं की जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *